TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

इटवा में मना अखिलेश यादव का जन्मदिन: सपा कार्यकर्ताओं ने लिया 2027 का संकल्प, केक काटा और पीडीए के नाम लगाया पौधा

सपा कार्यकर्ताओं ने लिया 2027 का संकल्प, केक काटा और पीडीए के नाम लगाया पौधा

सिद्धार्थनगर के इटवा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत पौधारोपण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

संगठन मजबूत करने पर रहा जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान ने की, जबकि संचालन महासचिव अब्दुल लतीफ ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद प्रदेश सचिव अजय चौधरी ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को इस अवसर पर संगठन विस्तार का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करे, ताकि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता मिल सके। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसान, गरीब, महिला, मजलूम और बेरोजगारों के हितों की राजनीति करती है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।

पीड़ितों को जोड़ने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान पीडीए अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि समाज के पीड़ित, दुखी और उपेक्षित लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें प्रेम, दया और अपनापन के साथ पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे। नेताओं ने इसे सामाजिक सरोकार और संगठन विस्तार दोनों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कई नेताओं ने रखे विचार

गोष्ठी को जिला सचिव पारसनाथ विश्वकर्मा, सुरेश पांडेय, बबलू पाठक, अभिषेक सिंह राजपूत, सुनील यादव और अफजल हुसैन समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और भविष्य की रणनीति पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर सौम्य पांडेय, दीनदयाल शर्मा, सरोज रायनी, सूरज यादव, महेंद्रपाल यादव, इनामुल्लाह चौधरी, एहसानुल्लाह खान, पप्पू पांडेय, आदिका मिश्रा, मनोज मिश्रा, जनार्दन पाठक, इब्राहिम रायनी, अजय कुमार, दुर्गेश यादव, अहमद अली, अशफाक, वकील अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

पॉलिटिकल 📍 Itwa, Siddharthnagar

बिस्कोहर में सेवा संकल्प अभियान : 5 पीएम आवास लाभार्थियों को मिली घर की चाबी, पात्रों को आयुष्मान कार्ड भी बांटे

और पढ़ें →
 5 पीएम आवास लाभार्थियों को मिली घर की चाबी, पात्रों को आयुष्मान कार्ड भी बांटे
पॉलिटिकल 📍 डुमरियागंज / अनिल सिंह

दीनदयाल जयंती पर एकात्म मानववाद की चर्चा: डुमरियागंज के बहेरिया में जुटे लोग, दिलीप पांडेय बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक

और पढ़ें →
 डुमरियागंज के बहेरिया में जुटे लोग, दिलीप पांडेय बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक
पॉलिटिकल 📍 डुमरियागंज

डुमरियागंज में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज: चार गांवों में कार्यकर्ता संग पहुंचे उपेंद्र प्रताप सिंह, योजनाओं का बखान और ग्रामीणों से...

और पढ़ें →
 चार गांवों में कार्यकर्ता संग पहुंचे उपेंद्र प्रताप सिंह, योजनाओं का बखान और ग्रामीणों से सुनी समस्याएं
पॉलिटिकल 📍 इटवा/ एम. अंसारी

इटवा में सपा के सेक्टर व सह सेक्टर प्रभारियों की हुई बैठक: बूथ मजबूत करने में पर दिया गया जोर, नेता प्रतिपक्ष बोले- बूथ तक पहुंचकर जनता से लगातार संप...

और पढ़ें →
बूथ मजबूत करने में पर दिया गया जोर, नेता प्रतिपक्ष बोले- बूथ तक पहुंचकर जनता से लगातार संपर्क करें कार्यकर्ता