TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सोनबरसा गांव पहुंची CPU टीम: बुजुर्गों से पूछा हाल; साइबर ठगी, अफवाह और कानून-व्यवस्था पर किया जागरूक

बुजुर्गों से पूछा हाल; साइबर ठगी, अफवाह और कानून-व्यवस्था पर किया जागरूक

सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शनिवार को कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) ने ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ जनसंवाद एवं जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। अभियान का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत करना, ग्रामीणों की समस्याएं सुनना तथा उन्हें साइबर अपराध, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूक करना रहा।

ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याओं की ली जानकारी

अभियान अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन की पहल के तहत चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया के नेतृत्व में CPU टीम गांव पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और कुशलक्षेम की जानकारी ली।

ग्रामीण बोले, गांव में शांति का माहौल

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में किसी प्रकार की विशेष समस्या नहीं है। वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है। लोगों ने बताया कि गांव में आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच शांतिपूर्वक जीवनयापन किया जा रहा है।

साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

गोष्ठी में पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के उपाय, डिजिटल लेनदेन में बरती जाने वाली सावधानियां, अफवाहों से दूर रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

जनसंपर्क अभियान की ग्रामीणों ने की सराहना

कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की भी जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस के इस जनसंपर्क और जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, जिससे पुलिस और जनता के बीच संवाद और विश्वास और मजबूत हो सके। गोष्ठी में उपनिरीक्षक धर्मराज, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, महिला आरक्षी संध्या सहित कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम: संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

और पढ़ें →
 संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में थानों की औचक जांच, लंबित विवेचनाओं पर सीओ सख्त: गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश

और पढ़ें →
गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की उद्घोषणा: डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

और पढ़ें →
 डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाणगंगा का पानी घटा, फिर भी बांधों पर निगरानी के निर्देश: डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित क...

और पढ़ें →
 डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित करने को कहा