TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

नेपाल ले जाई जा रही 60 लाख की स्मैक बरामद: सिद्धार्थनगर पुलिस-एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार, जमुआर नाला के पास देर रात हुई कार्रवाई

सिद्धार्थनगर पुलिस-एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार, जमुआर नाला के पास देर रात हुई कार्रवाई

सिद्धार्थनगर पुलिस और जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 308 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एक स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई बुधवार तड़के करीब 12:25 बजे थाना सिद्धार्थनगर क्षेत्र के जमुआर नाला के पास वाहन चेकिंग के दौरान की गई।

कार की तलाशी में मिली स्मैक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिद्धार्थनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान स्विफ्ट कार (संख्या यूपी 55 एएस 5493) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 308 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

नेपाल में बिक्री की थी तैयारी

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे अवैध रूप से स्मैक की खरीद-फरोख्त कर आर्थिक लाभ कमाते हैं। उनके अनुसार बरामद स्मैक को बिक्री के लिए नेपाल ले जाया जा रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनिल निषाद (27) निवासी मदरहना उर्फ रामनगर, थाना कपिलवस्तु और कोमल निषाद (53) निवासी अंबेडकर नगर, मोगलहा, थाना उसका बाजार के रूप में की है। दोनों के खिलाफ थाना सिद्धार्थनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

संयुक्त टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय, एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय और सर्विलांस टीम के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क से जुड़े लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम: संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

और पढ़ें →
 संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में थानों की औचक जांच, लंबित विवेचनाओं पर सीओ सख्त: गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश

और पढ़ें →
गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की उद्घोषणा: डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

और पढ़ें →
 डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाणगंगा का पानी घटा, फिर भी बांधों पर निगरानी के निर्देश: डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित क...

और पढ़ें →
 डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित करने को कहा