TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

राम मंदिर में कथित अनियमितताओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन: सिद्धार्थनगर में 'सद्बुद्धि यात्रा' निकाल निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

सिद्धार्थनगर में 'सद्बुद्धि यात्रा' निकाल निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

सिद्धार्थनगर जिले में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के कथित आरोपों को लेकर मंगलवार को सिद्धार्थनगर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने नौगढ़ में 'सद्बुद्धि यात्रा' निकालकर कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े किसी भी मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।

तहसील परिसर से हनुमान मंदिर तक निकली यात्रा

'सद्बुद्धि यात्रा' का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष काज़ी सुहेल अहमद ने किया। यात्रा नौगढ़ तहसील परिसर से शुरू होकर हनुमान मंदिर तक पहुंची, जहां समापन के दौरान देश, प्रदेश और समाज में सत्य, न्याय, सद्भाव और धार्मिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की प्रार्थना की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।

'आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता जरूरी'

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष काज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। यदि श्रद्धालुओं के चढ़ावे अथवा वित्तीय प्रबंधन से जुड़े किसी भी प्रकार के आरोप सामने आए हैं तो उनकी निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी धर्म या धार्मिक संस्था के विरोध में नहीं, बल्कि आस्था की पवित्रता और जवाबदेही के पक्ष में खड़ी है। उनका कहना था कि धार्मिक संस्थानों पर जनता का विश्वास कायम रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

नेताओं ने रखे अपने विचार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नादिर सलाम, कृष्ण बहादुर सिंह, जावेद मोकीम, अनिल सिंह अन्नू, सतीश चंद्र त्रिपाठी, सादिक अहमद और राजन श्रीवास्तव ने भी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि यदि किसी स्तर पर वित्तीय गड़बड़ी हुई है तो उसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

'सद्बुद्धि यात्रा' में अकील अहमद मुन्नू, पंकज चतुर्वेदी, गालिब बिसेन, दीपक यदुवंशी, गंगेश्वर राय, अश्विनी सिंह सोलंकी, रियाज मनिहार, सुदामा प्रसाद, आसिफ रिजवी, मनोज श्रीवास्तव, विक्की रिजवी, पवन पांडेय, पप्पू खान, हृषीकेश मिश्रा, परमहंस मिश्रा, कपिल देव यादव, जाकिर हुसैन, होरीलाल श्रीवास्तव, डॉ. प्रमोद कुमार, संतोष चौधरी, ओमप्रकाश दूबे, शौकत अली, श्याम किशोर पांडेय, सुरेश शुक्ला, अशोक गुप्ता, रुखमीना साहनी, अखलाक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

पॉलिटिकल 📍 सिद्धार्थनगर

चुनावी मोड में भाजपा: नौगढ़ देहात मंडल बैठक में बूथ से लेकर जनसंपर्क तक की बनी रणनीति

और पढ़ें →
नौगढ़ देहात मंडल बैठक में बूथ से लेकर जनसंपर्क तक की बनी रणनीति
पॉलिटिकल 📍 इटवा

सिद्धार्थनगर में चुनावी तैयारी तेज: भनवापुर मंडल बैठक में भाजपा ने साधे संगठन और बूथ, कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरने का संदे...

और पढ़ें →
 भनवापुर मंडल बैठक में भाजपा ने साधे संगठन और बूथ, कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरने का संदेश
पॉलिटिकल 📍 सिद्धार्थनगर

पूर्वांचल की सियासत में नई हलचल: सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हसीब खान, 2027 से पहले बदले राजनीतिक समीकरण

और पढ़ें →
सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हसीब खान, 2027 से पहले बदले राजनीतिक समीकरण
पॉलिटिकल 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में 2027 की तैयारी अभी से: डुमरियागंज में खटिया बतकही से पूर्व विधायक ने भरी चुनावी हुंकार, हिंदू एकजुटता पर दिया जोर

और पढ़ें →
डुमरियागंज में खटिया बतकही से पूर्व विधायक ने भरी चुनावी हुंकार, हिंदू एकजुटता पर दिया जोर