TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में पेट्रोल भराने को लेकर विवाद: पेट्रोल पंप कर्मचारी ने मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप, इटवा के बयारी पेट्रोल पंप की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

 पेट्रोल पंप कर्मचारी ने मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप, इटवा के बयारी पेट्रोल पंप की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र स्थित बयारी पेट्रोल पंप पर बुधवार सुबह पेट्रोल भराने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप पर कार्यरत एक कर्मचारी ने कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए थाना इटवा में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पेट्रोल भराने के दौरान हुआ विवाद

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बयारी निवासी चिंकू पुत्र संवारे बयारी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे पेट्रोल भराने के दौरान शहबाज पुत्र जमाल निवासी ग्राम बहुती, थाना कठेला समय माता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शिकायत में कहा गया है कि कुछ देर बाद शहबाज ने अपने भाई अल्ताफ पुत्र जमाल और गांव के रिजवान पुत्र अब्दुल हकीम सहित अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया।

मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर पहुंचे लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट की। घटना में उसे चोटें आईं तथा उसकी शर्ट भी फट गई। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है और संबंधित फुटेज उपलब्ध है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस बोली- दोनों पक्षों से की जा रही पूछताछ

मामले में थाना प्रभारी इटवा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने के बाद दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों का भी परीक्षण किया जाएगा ।पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


संबंधित खबरें

क्राइम (अन्य) 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में पोखरे के पास पेड़ से लटका मिला 65 वर्षीय महिला का शव: चिल्हिया के टेकनार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

और पढ़ें →
चिल्हिया के टेकनार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
क्राइम (अन्य) 📍 इटवा

सिद्धार्थनगर में शादी के एक साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

और पढ़ें →
क्राइम (अन्य) 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव: मां बोली- प्रेम-प्रसंग में बेटे की हत्या कर शव टांगा गया

और पढ़ें →
मां बोली- प्रेम-प्रसंग में बेटे की हत्या कर शव टांगा गया
क्राइम (अन्य) 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में चाय पी रहे युवक पर पीछे से चाकू से हमला: बढ़नी बस स्टॉप तिराहे पर वारदात से दहशत, पुरानी रंजिश में सिर पर किया वार

और पढ़ें →
बढ़नी बस स्टॉप तिराहे पर वारदात से दहशत, पुरानी रंजिश में सिर पर किया वार