TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में एक पेड़ माँ के नाम से हरियाली का संदेश: सांसद जगदंबिका पाल बोले, वृक्षारोपण नहीं, आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने का संकल्प

सांसद जगदंबिका पाल बोले, वृक्षारोपण नहीं, आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने का संकल्प

सिद्धार्थनगर में वन महोत्सव-2026 के तहत कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के सनई में रविवार को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान आम भंडारा और ष्आम बहारष् कार्यक्रम भी आयोजित किया गया तथा लोगों को घरों में रोपण के लिए आम के पौधे वितरित किए गए। प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया।

सांसद बोले, वृक्षारोपण भविष्य को सुरक्षित करने का अभियान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ष्एक पेड़ माँ के नामष् केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि वृक्ष स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और स्वस्थ जीवन का सबसे मजबूत आधार हैं। यदि पर्यावरण को बचाना है तो हर नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण आज जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने लोगों से 1 से 7 जुलाई तक चल रहे वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, बदलते मौसम और घटते हरित क्षेत्र जैसी चुनौतियों से निपटने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्ष लगाना है। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण का यह अभियान किसी भी उत्सव से अधिक महत्वपूर्ण है।

एक दिन नहीं, जीवनभर की जिम्मेदारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाए और अधिक से अधिक लोगों को पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल के लिए भी प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही हरित और समृद्ध भारत का सपना साकार हो सकता है।

आम के पौधे बांटे, संरक्षण का दिलाया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान आम के पौधों का वितरण किया गया और लोगों से अपने घरों एवं आसपास पौधरोपण करने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि पौधा लगाने के साथ उसका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक परिवार को पौधे की देखभाल का संकल्प दिलाया गया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी नीला एम., एसडीओ मीना तिवारी, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, रामनारायण, राजेंद्र पांडेय, रणजीत सिंह, रमेश मणि, अनुराग श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे, आशीष दुबे, कुंवर विक्रम सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।  

संबंधित खबरें

अन्य 📍 Itwa

भनवापुर में 14 बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व मंत्री: तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश

और पढ़ें →
तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश
अन्य 📍 Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे कपिलवस्तु विधायक: फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा

और पढ़ें →
 फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा
अन्य 📍 Siddharthnagar

शोहरतगढ़ के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डॉ. नादिर सलाम: ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग

और पढ़ें →
ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग
अन्य 📍 इटवा/ एम. अंसारी

सिद्धार्थनगर में उमरा के लिए रवाना हुआ दंपती, गांव में खुशी का माहौल: तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे

और पढ़ें →
 तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे