TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस: सांसद जगदंबिका पाल बोले, भामाशाह की दानवीरता आज भी समाज के लिए प्रेरणा

 सांसद जगदंबिका पाल बोले, भामाशाह की दानवीरता आज भी समाज के लिए प्रेरणा

सिद्धार्थनगर में सोमवार देर शाम को दानवीर भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर समारोह की शुरुआत की।

भामाशाह का योगदान इतिहास में अमर

मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि दानवीर भामाशाह महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वस्त सलाहकार थे। उन्होंने कहा कि जब महाराणा प्रताप कठिन परिस्थितियों में संघर्ष कर रहे थे, तब भामाशाह ने अपनी संपूर्ण संपत्ति समर्पित कर उनके संघर्ष को नई ऊर्जा दी। उनके त्याग और राष्ट्रभक्ति के कारण उनका नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।

व्यापारियों के सम्मान का दिवस बना 29 जून

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि भामाशाह ने अपने धन से महाराणा प्रताप की सेना के पुनर्गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेकर व्यापारियों के योगदान को सम्मान देने का कार्य किया है। विधायक विनय वर्मा ने भी व्यापारियों को व्यापारी कल्याण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भामाशाह भारतीय इतिहास के महान दानवीरों में शामिल हैं और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

व्यापारियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, विधायक विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यापारियों को श्भामाशाह सम्मानश् से सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने जताया आभार

समारोह के अंत में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने सभी जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज और देश के विकास में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उनके योगदान को सम्मानित करना आवश्यक है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, उपायुक्त सिद्धार्थ सौरभ, बंधु उपायुक्त विजय सिंह बिसेन, सहायक आयुक्त मनोज वर्मा, परमहंस यादव, कुलदीप, राज्य कर अधिकारी जयप्रकाश भारती, महेंद्र प्रताप सिंह, सदाशिव त्रिपाठी, प्रमोद भास्कर सहित व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम: संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

और पढ़ें →
 संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में थानों की औचक जांच, लंबित विवेचनाओं पर सीओ सख्त: गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश

और पढ़ें →
गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की उद्घोषणा: डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

और पढ़ें →
 डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाणगंगा का पानी घटा, फिर भी बांधों पर निगरानी के निर्देश: डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित क...

और पढ़ें →
 डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित करने को कहा