TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

राखियों से सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़: इटवा-खुनियांव में रक्षाबंधन की रौनक बढ़ी

इटवा-खुनियांव में रक्षाबंधन की रौनक बढ़ी

सिद्धार्थनगर जिले में रक्षाबंधन पर्व को लेकर इटवा नगर समेत खुनियांव क्षेत्र के बाजारों में गुरुवार को खूब चहल-पहल रही। पर्व के एक दिन पहले राखियों की खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी। इटवा के प्रमुख बाजारों के अलावा धोबहा, टिकुईया, मझौवा और पचमोहनी चौराहे पर राखियों की दुकानें रंग-बिरंगी राखियों से सजी नजर आईं। बहनें भाइयों की पसंद और अपनी पसंद के अनुसार राखियां खरीदती दिखाई दीं।

फैंसी राखियों की बढ़ी मांग

बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ आधुनिक और फैंसी डिजाइनों की भी भरमार है। मोती, स्टोन, रुद्राक्ष और आकर्षक सजावट वाली राखियां खरीदारों को खूब पसंद आ रही हैं। दुकानदारों ने अलग-अलग डिजाइन और कीमत की राखियां सजाकर रखी हैं, ताकि हर वर्ग के ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकें।

बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियां

बच्चों के बीच कार्टून कैरेक्टर, खिलौने और रंग-बिरंगी राखियों का खास क्रेज देखने को मिल रहा है। छोटे बच्चों के लिए अलग से आकर्षक डिजाइन वाली राखियां दुकानों पर उपलब्ध हैं। बहनें भाइयों की उम्र और पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियों का चयन कर रही हैं।

अंतिम दिन और बढ़ी भीड़

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी भीड़ से दुकानदार भी उत्साहित हैं। दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और राखियों की अलग-अलग वैरायटी सामने रखी गई है। दुकानदारों का कहना है कि पर्व के अंतिम समय में खरीदारी और तेज होने की उम्मीद है।

प्रेम और विश्वास का पर्व

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है। शुक्रवार को बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर इस रिश्ते की मिठास को और मजबूत करेंगी। पर्व की पूर्व संध्या पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और सजी राखियों की दुकानें त्योहार के उत्साह की तस्वीर बयां करती नजर आईं। इटवा और खुनियांव क्षेत्र में बाजारों की बढ़ी रौनक ने रक्षाबंधन के उत्सव को और खास बना दिया है।

संबंधित खबरें

अन्य 📍 Itwa

भनवापुर में 14 बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व मंत्री: तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश

और पढ़ें →
तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश
अन्य 📍 Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे कपिलवस्तु विधायक: फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा

और पढ़ें →
 फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा
अन्य 📍 Siddharthnagar

शोहरतगढ़ के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डॉ. नादिर सलाम: ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग

और पढ़ें →
ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग
अन्य 📍 इटवा/ एम. अंसारी

सिद्धार्थनगर में उमरा के लिए रवाना हुआ दंपती, गांव में खुशी का माहौल: तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे

और पढ़ें →
 तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे