TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में पत्नी को VIDEO भेजा... पत्नी दौड़ी: लेकिन तब तक देर हो चुकी थी; फंदे पर लटका मिला पति, मौत, 3 साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

लेकिन तब तक देर हो चुकी थी; फंदे पर लटका मिला पति, मौत, 3 साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के रेहरा उर्फ भैसाही गांव स्थित एक मैरेज हॉल में गुरुवार को 27 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपनी पत्नी के मोबाइल पर गले में रस्सी डालकर बनाया गया एक वीडियो भेजा था। वीडियो देखते ही पत्नी बदहवास होकर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

दो महीने से मैरेज हॉल में रह रहा था परिवार

मृतक की पहचान प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी सचिन विश्वकर्मा (27) पुत्र अमरनाथ विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वह पत्नी अंशु विश्वकर्मा और तीन वर्षीय बेटी बनिष्का के साथ पिछले करीब दो महीने से रेहरा उर्फ भैसाही स्थित मेजबान गार्डन मैरेज हॉल में किराये पर रह रहा था। सचिन और अंशु ने करीब पांच वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था।

पत्नी के बाहर जाते ही भेजा वीडियो

पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर पत्नी किसी जरूरी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान सचिन ने उसके मोबाइल पर एक वीडियो भेजा, जिसमें वह गले में रस्सी डालकर आत्महत्या करने की बात कहता दिखाई दे रहा था। वीडियो देखते ही अंशु तुरंत मैरेज हॉल पहुंची। ऊपरी मंजिल के एक कमरे में सचिन का शव पंखे से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

पत्नी ने पुलिस को बताई पूरी बात

पत्नी अंशु ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब दो बजे तक वह सचिन के साथ कमरे में थी। इसके बाद कठेला समय माता थाना क्षेत्र के इंद्रीग्रांट निवासी एक परिचित के बुलाने पर वह बढ़या चौराहे गई और वहां से करहिया पुल के पास एक ओझा-सोखा के यहां पहुंची। उसके मुताबिक, कुछ दिन पहले कमरे से रुपये चोरी हो गए थे और उसी संबंध में जानकारी लेने के लिए वह वहां गई थी। इसी दौरान सचिन का वीडियो उसके मोबाइल पर आया।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच जारी

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया गया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन घटना के कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि तीन वर्षीय बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में 48 घंटे की तलाश के बाद मिली सफलता: नदी किनारे लापता युवती को पुलिस ने सकुशल खोजा; परिजनों ने जताया आभार

और पढ़ें →
नदी किनारे लापता युवती को पुलिस ने सकुशल खोजा; परिजनों ने जताया आभार
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर..सीमावर्ती गांव में एसएसबी की पहल: मुफ्त पशु चिकित्सा शिविर में जांच-इलाज; सांसद बोले, पशुधन मजबूत तो गांव समृद्ध

और पढ़ें →
मुफ्त पशु चिकित्सा शिविर में जांच-इलाज; सांसद बोले, पशुधन मजबूत तो गांव समृद्ध
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

धान रोपाई के बीच खाद की नहीं होगी किल्लत: सिद्धार्थनगर में डीएपी-एनपीके समेत पर्याप्त स्टॉक; कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

और पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में डीएपी-एनपीके समेत पर्याप्त स्टॉक; कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में 11 साल पुराने अपहरण केस में दोषी करार: ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत आरोपी को 5 साल की सजा

और पढ़ें →
‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत आरोपी को 5 साल की सजा