TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

इटवा के लटेरा में सर्पदंश से युवक की मौत: रात में सोते समय सांप ने डंसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन, इलाज के दौरान तोड़ा दम

 रात में सोते समय सांप ने डंसा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के लटेरा गांव में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान युवक के दम तोड़ने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, लटेरा गांव निवासी कमलेश आर्या (37) पुत्र मुद्रिका आर्या शनिवार रात भोजन करने के बाद अपने बिस्तर पर सोने चले गए। रात करीब 11 बजे उन्हें किसी अज्ञात सर्प ने डंस लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को सर्पदंश की आशंका हुई।

मेडिकल कॉलेज किया गया था रेफर

परिजन तत्काल कमलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियांव लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार शाम उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर इटवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इटवा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सर्पदंश से मौत का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और घरों के आसपास साफ-सफाई रखने की जरूरत है।

संबंधित खबरें

अन्य 📍 Itwa

भनवापुर में 14 बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व मंत्री: तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश

और पढ़ें →
तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश
अन्य 📍 Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे कपिलवस्तु विधायक: फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा

और पढ़ें →
 फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा
अन्य 📍 Siddharthnagar

शोहरतगढ़ के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डॉ. नादिर सलाम: ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग

और पढ़ें →
ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग
अन्य 📍 इटवा/ एम. अंसारी

सिद्धार्थनगर में उमरा के लिए रवाना हुआ दंपती, गांव में खुशी का माहौल: तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे

और पढ़ें →
 तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे