TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

कटेश्वरनाथ मंदिर से भाजपा का मिशन जनसंपर्क: मंदिर पोखरे पर पूर्व मंत्री ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं का किया प्रचार; संवाद कार्यक्रम में विकास कार्यों पर भी हुई चर्चा

मंदिर पोखरे पर पूर्व मंत्री ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं का किया प्रचार; संवाद कार्यक्रम में विकास कार्यों पर भी हुई चर्चा

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान के जरिए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की कवायद तेज की। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ. सतीश द्विवेदी ने ग्राम कटेश्वरनाथ मंदिर परिसर से अभियान की शुरुआत की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित पोखरे की सीढ़ियों पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और इसके बाद गांव-गांव पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार किया। वहीं, संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी मूलभूत समस्याएं भी प्रमुखता से उठाईं।

स्वच्छता अभियान से जनसंपर्क की शुरुआत

डॉ. द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग या सरकार का विषय नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई को जनआंदोलन बनाने की अपील की और कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

12 साल केंद्र और 9 साल प्रदेश सरकार के कार्य गिनाए

कटेश्वरनाथ मंदिर परिसर से निकलकर डॉ. द्विवेदी ने रमवापुर सीर, पड़री और सड़वा गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, डिजिटल इंडिया और जनधन योजना जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

जनता ने रखीं स्थानीय समस्याएं

इटवा नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई से जुड़ी समस्याएं उठाईं। लोगों ने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के सुझाव भी दिए। इस पर डॉ. द्विवेदी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान जनप्रतिनिधि की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

योगी सरकार के कामकाज का किया जिक्र

संवाद कार्यक्रम में डॉ. द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद परिवार इनका लाभ ले सकें। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष कन्हैया विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीप नारायण त्रिपाठी, राम शब्द उपाध्याय, अमित दुबे, अमित मिश्रा, सुनील पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

अन्य 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में 27 जून को घर से लापता युवती मिली: पुलिस ने परिवार को सौंपा... फिर मंदिर में प्रेमी से शादी; पिता ने किया कन्यादान

और पढ़ें →
पुलिस ने परिवार को सौंपा... फिर मंदिर में प्रेमी से शादी; पिता ने किया कन्यादान
अन्य 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में धान रोपाई के बीच कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली: खेत में काम कर रहे किसान की मौत; परिवार में मचा कोहराम

और पढ़ें →
खेत में काम कर रहे किसान की मौत; परिवार में मचा कोहराम
अन्य 📍 इटवा/ मोहम्मद अमीर

सिद्धार्थनगर में बारिश भी नहीं डिगा सकी अकीदत: हज़रत शुऐबुल औलिया के 60वें उर्स में उमड़ा जनसैलाब; 86 छात्रों की दस्तारबंदी

और पढ़ें →
हज़रत शुऐबुल औलिया के 60वें उर्स में उमड़ा जनसैलाब; 86 छात्रों की दस्तारबंदी
अन्य 📍 Itwa, Siddharthnagar

बिस्कोहर में मना एबीवीपी का स्थापना दिवस: चेयरमैन बोले-युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत, छात्र नेतृत्व और सामाजिक दायित्व...

और पढ़ें →
 चेयरमैन बोले-युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत, छात्र नेतृत्व और सामाजिक दायित्व का दिया संदेश