TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

इटवा के परसिया में कम्यूनिटी पुलिसिंग गोष्ठी आयोजित: पुलिस-जन संवाद पर दिया गया जोर

पुलिस-जन संवाद पर दिया गया जोर

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परसिया में बुधवार को कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ कम्यूनिटी पुलिसिंग विषय पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच संवाद, सहयोग तथा विश्वास को मजबूत करना रहा। यह आयोजन अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट अभियान के तहत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक इटवा संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

गोष्ठी में ग्राम प्रधान, वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कम्यूनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करना तथा कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि CPU द्वारा बुजुर्गों से नियमित संपर्क स्थापित किया जाएगा तथा सहायता के लिए सीधे संपर्क नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही दिव्यांगजनों की सूची तैयार कर संवाद स्थापित करने, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर लावारिस बच्चों और बेसहारा लोगों की सहायता करने, अनाथालय व वृद्धाश्रमों में जाकर समस्याओं का समाधान करने तथा मेलों में खोया-पाया केंद्र संचालित करने जैसे कार्य किए जाएंगे।

इसके अलावा नशा मुक्ति और साइबर अपराध के प्रति जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। गोष्ठी के अंत में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम: संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

और पढ़ें →
 संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में थानों की औचक जांच, लंबित विवेचनाओं पर सीओ सख्त: गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश

और पढ़ें →
गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की उद्घोषणा: डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

और पढ़ें →
 डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाणगंगा का पानी घटा, फिर भी बांधों पर निगरानी के निर्देश: डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित क...

और पढ़ें →
 डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित करने को कहा