TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

अयोध्या दर्शन से लौटते समय हादसा: पति बचा, ट्रक के पहिए तले चली गई पत्नी की जान, मचा कोहराम

पति बचा, ट्रक के पहिए तले चली गई पत्नी की जान, मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर। अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे एक दंपति की खुशियां सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। बस्ती जिले के हड़िया चौराहे के पास बाइक से गिरने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से 24 वर्षीय नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति को मामूली चोटें आईं, लेकिन पत्नी की दर्दनाक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिद्धार्थनगर के सुपौली गांव में कोहराम मच गया।

दर्शन कर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

खेसरहा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव निवासी अक्षय शर्मा सोमवार सुबह करीब चार बजे अपनी पत्नी खुशबू के साथ बुलेट बाइक से अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। दोनों दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। दोपहर में बस्ती कोतवाली क्षेत्र के हड़िया चौराहे के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने से खुशबू सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक का पहिया उसके पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पति ने खुद दी घरवालों को सूचना

हादसे में अक्षय शर्मा को हल्की चोटें आईं। पत्नी की मौत के बाद उन्होंने ही फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सुपौली गांव में मातम छा गया। मृतका की सास सोहबती और ससुर जागड़ का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे।

एक साल पहले ही बंधे थे विवाह बंधन में

परिजनों के अनुसार अक्षय और खुशबू का विवाह करीब एक वर्ष पहले हुआ था। खुशबू का मायका बढ़नी बाजार के माधव नगर में है। हादसे की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। शादी के महज एक वर्ष बाद इस दर्दनाक घटना ने दोनों परिवारों की खुशियां छीन लीं।

मुंबई से लौटकर बनाया था दर्शन का कार्यक्रम

अक्षय शर्मा अपने भाइयों राजकुमार, विजय और राहुल के साथ मुंबई में कारपेंटर का काम करते हैं। वह करीब एक माह पहले ही घर लौटे थे। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी लंबे समय से अयोध्या जाकर दर्शन करने की योजना बना रहे थे, लेकिन लौटते समय हुए हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी।

अयोध्या में ही होगा अंतिम संस्कार

परिजनों ने बताया कि खुशबू का अंतिम संस्कार अयोध्या में ही किया जाएगा। इसके लिए परिवार के सदस्य गांव से अंतिम संस्कार की आवश्यक सामग्री लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। पूरे गांव में इस दर्दनाक हादसे को लेकर शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

संबंधित खबरें

एक्सीडेंट 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी: ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आए दो सगे भाई; छोटे की मौत, बड़ा गंभीर

और पढ़ें →
ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आए दो सगे भाई; छोटे की मौत, बड़ा गंभीर
एक्सीडेंट 📍 सिद्धार्थनगर

हिट एंड रन का एक और शिकार: 3 दिन जिंदगी से लड़ा बाइक सवार, एम्स में मौत; गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम

और पढ़ें →
3 दिन जिंदगी से लड़ा बाइक सवार, एम्स में मौत; गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम
एक्सीडेंट 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में 43वीं वाहिनी एसएसबी कैंप के सामने कार ने बाइक को मारी सीधी टक्कर: दो युवक गंभीर; चालक वाहन समेत फरार

और पढ़ें →
 दो युवक गंभीर; चालक वाहन समेत फरार
एक्सीडेंट 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में रफ्तार बनी जानलेवा: पेड़ से टकराई बाइक, 17 वर्षीय किशोर की मौत; साथी गंभीर घायल

और पढ़ें →
पेड़ से टकराई बाइक, 17 वर्षीय किशोर की मौत; साथी गंभीर घायल