TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

UPI फ्रॉड के शिकार युवक को 5 हजार लौटाए: पथरा बाजार साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई, एनसीआरपी शिकायत पर खाते में वापस आई रकम

पथरा बाजार साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई, एनसीआरपी शिकायत पर खाते में वापस आई रकम

सिद्धार्थनगर। जिले की पथरा बाजार थाना पुलिस की साइबर टीम ने यूपीआई फ्रॉड के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 5 हजार रुपये वापस कराए हैं। धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस टीम का आभार जताया है।

पुलिस के अनुसार,

पथरा बाजार थाना क्षेत्र के सुमहा गांव निवासी हरिओम पुत्र सुभाष चन्द्र ने 12 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33104260080464 में उन्होंने बताया कि उनके साथ यूपीआई के माध्यम से 5 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई है और उनके खाते से रकम निकल गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र के निर्देशन में थाना पथरा बाजार की साइबर सेल सक्रिय हुई। टीम ने शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित बैंक और अन्य तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित कर धनराशि को ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू की। लगातार फॉलोअप और तकनीकी प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने ठगी गई पूरी रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी।

धनराशि वापस मिलने के बाद शिकायतकर्ता हरिओम ने थाना पथरा बाजार साइबर सेल की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल या यूपीआई धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र, उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ल, कांस्टेबल अभितोष अवस्थी, कांस्टेबल अजय कुमार विश्वकर्मा और महिला कांस्टेबल प्रतिभा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस पहल से साइबर अपराध के पीड़ितों में राहत और भरोसा बढ़ा है।

संबंधित खबरें

अन्य 📍 Itwa

भनवापुर में 14 बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व मंत्री: तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश

और पढ़ें →
तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश
अन्य 📍 Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे कपिलवस्तु विधायक: फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा

और पढ़ें →
 फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा
अन्य 📍 Siddharthnagar

शोहरतगढ़ के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डॉ. नादिर सलाम: ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग

और पढ़ें →
ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग
अन्य 📍 इटवा/ एम. अंसारी

सिद्धार्थनगर में उमरा के लिए रवाना हुआ दंपती, गांव में खुशी का माहौल: तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे

और पढ़ें →
 तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे