सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
लॉगिन
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य

डेंगहर में श्रीमद्भागवत कथा : प्रह्लाद-ध्रुव का प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

प्रह्लाद-ध्रुव का प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के डेंगहर में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन शुक्रवार रात कथा व्यास स्वामी मधुसूदनाचार्य महाराज ने भक्त प्रह्लाद और ध्रुव की प्रेरक कथाओं का वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा व्यास ने कहा कि भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा और ध्रुव के अडिग संकल्प से यह सीख मिलती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य, धर्म और ईश्वर भक्ति के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना धैर्य और विश्वास के साथ करने पर सफलता अवश्य मिलती है। कथा व्यास ने भागवत कथा के सामाजिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों, सहिष्णुता, धैर्य और आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। ऐसे आयोजनों से लोगों में आध्यात्मिक चेतना जागृत होने के साथ सामाजिक एकता भी मजबूत होती है। इस मौके पर यज्ञाचार्य बनवारी लाल, सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, शीला देवी, महेंद्र मणि त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, धर्मेंद्र, अविनाश त्रिपाठी, शुभम समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।