सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
लॉगिन
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य

सोहना कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम : पीएम किसान की किस्त पहुंची, मखाना खेती पर दिया गया जोर

पीएम किसान की किस्त पहुंची, मखाना खेती पर दिया गया जोर
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के हस्तांतरण के अवसर पर शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र सोहना परिसर में सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) से देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित किए जाने का प्रसारण किसानों को दिखाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने किसानों को केंद्र सरकार की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जिले में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इसकी खेती किसानों की आय बढ़ाने और जीवन स्तर में सुधार का प्रभावी माध्यम बन सकती है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने भी किसानों से पारंपरिक फसलों के साथ मखाना जैसी लाभकारी खेती अपनाने की अपील की। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि किसान कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़कर वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से खेती करें, जिससे उत्पादन और लाभ दोनों में वृद्धि होगी। विधायक विनय वर्मा ने सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, सच्चिदानंद पांडेय, राम कृपाल चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार, ई. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. शेष नारायण सिंह, डॉ. सर्वजीत, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र, सुनील कुमार सिंह, नीलम सिंह, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी विमलकांत आदि मौजूद रहे।

📰 संबंधित खबरें

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की कठोर सजा, ₹50 हजार का जुर्माना
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा सिद्धार्थनगर

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की कठोर सजा, ₹50 हजार का जुर्माना

20 June 2026, 01:07 PM और पढ़ें →
इटवा कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था, कहा, मोहर्रम पर्व पर खलल डालने वालों की नही होगी खैर
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा

इटवा कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था, कहा, मोहर्रम पर्व पर खलल डा...

20 June 2026, 12:19 PM और पढ़ें →
तीन आरोपित गिरफ्तार, गड़ासा बरामद
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

तीन आरोपित गिरफ्तार, गड़ासा बरामद

20 June 2026, 11:42 AM और पढ़ें →
102 मामलों में से सिर्फ 9 मामलों का हुआ निस्तारण, बोले डीएम, मामलों के निस्तारण में देरी पर नपेंगे अफसर
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा

102 मामलों में से सिर्फ 9 मामलों का हुआ निस्तारण, बोले डीएम, मामलों के निस्तारण ...

20 June 2026, 11:10 AM और पढ़ें →