सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
👤
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य

बढ़नी चाफा में डीएम की चौपाल: पेंशन, राशन और आयुष्मान पर अफसरों को सख्त निर्देश, मौके पर सुनीं लोगों की समस्याएं

पेंशन, राशन और आयुष्मान पर अफसरों को सख्त निर्देश, मौके पर सुनीं लोगों की समस्याएं

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी चाफा में गुरुवार को आयोजित चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व विधायक का बुके देकर स्वागत किया।

योजनाओं का लिया फीडबैक

'नगर की समस्या, नगर में समाधान' कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से सीधे संवाद कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ की स्थिति जानी। नगरवासियों ने बताया कि उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल रही है और कई योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, इसलिए लोग अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के सामने रखें और उनका तत्काल समाधान कराएं।

आयुष्मान, पेंशन और राशन पर जोर

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड जल्द बनवाए जाएं, ताकि उन्हें पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। उन्होंने किसानों से जुड़ी समस्याओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के भुगतान और किसान सम्मान निधि से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन से वंचित पात्र लोगों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाए। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो और पात्र लोगों के नाम राशन कार्ड सूची में जोड़े जाएं। भूमि विवाद, पैमाइश और वरासत से जुड़े मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के भी निर्देश दिए गए। जन्म, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के आवेदनों का भी निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

1980 लोगों को मिला आवास

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी ने नगरवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद 1,980 लोगों को आवास का लाभ मिला है और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लगातार लोगों तक पहुंच रहा है।

विभागों के स्टॉल का किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने कहा कि विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं की जानकारी देने और समस्याओं के समाधान के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आई है और लोगों को आवास, पेंशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। चौपाल के दौरान पूर्व विधायक और जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, खंड विकास अधिकारी विजय सिंह, अधिशासी अधिकारी नवीन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

📰 संबंधित खबरें

4 दिन बाद चोर गिरफ्तार, शराब की पेटी, स्कैनर और नकदी बरामद
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

4 दिन बाद चोर गिरफ्तार, शराब की पेटी, स्कैनर और नकदी बरामद

और पढ़ें →
15 दिन का अभियान खत्म, अब सीधे चालान और जब्ती की चेतावनी
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

15 दिन का अभियान खत्म, अब सीधे चालान और जब्ती की चेतावनी

और पढ़ें →
कठेला पुलिस ने इटहिया-बसहिया तिराहे से पकडा, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

कठेला पुलिस ने इटहिया-बसहिया तिराहे से पकडा, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

और पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद, आबकारी अधिनियम के आरोपी पर भी लगा जुर्माना
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद, आबकारी अधिनियम के आरोपी पर भी ल...

और पढ़ें →