सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
👤
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य

सिद्धार्थनगर में बेलगड़ी टोल प्लाजा के पास 85 लाख का गांजा बरामद: नोएडा ले जाने की थी तैयारी, एक तस्कर गिरफ्तार; तीन साथी फरार

नोएडा ले जाने की थी तैयारी, एक तस्कर गिरफ्तार; तीन साथी फरार

सिद्धार्थनगर। जिले की शिवनगर डिड़ई पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 162 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 85 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को शिवनगर डिड़ई थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बेलगड़ी टोल प्लाजा से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक शौचालय के पास पांच प्लास्टिक के बोरे रखे दिखाई दिए। बोरों के पास चार व्यक्ति खड़े थे। पुलिस टीम को संदेह होने पर घेराबंदी की गई, लेकिन तीन लोग मौके से भाग निकले, जबकि एक आरोपी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्याम उर्फ श्यामू दीक्षित पुत्र मनीराम, निवासी ग्राम सारा, थाना फतेहगढ़, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने जब बोरों की तलाशी ली तो उनमें से 28 बंडलों में पैक कुल 162 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों पिंटू चौरसिया, सूर्य प्रकाश चौरसिया और अमन के साथ मिलकर गांजे की खेप को बस के जरिए नोएडा ले जाने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी और उसके फरार साथी पहले भी कई आपराधिक मामलों, विशेषकर एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में आरोपी रह चुके हैं। पिंटू चौरसिया के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में एनडीपीएस, हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा और चोरी जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना शिवनगर डिड़ई में मु0अ0सं0 50/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

📰 संबंधित खबरें

पुलिस-जन संवाद पर दिया गया जोर
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा सिद्धार्थनगर

पुलिस-जन संवाद पर दिया गया जोर

और पढ़ें →
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, भगवानपुर सीमा पर पुलिस-SSB की पैदल गश्त और सघन चेकिंग
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, भगवानपुर सीमा पर पुलिस-SSB की पैदल गश्त और सघन ...

और पढ़ें →
 ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत आरोपी पर ₹2000 जुर्माना, जेल में बिताई अवधि ही मानी सजा
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत आरोपी पर ₹2000 जुर्माना, जेल में बिताई अवधि ही मानी स...

और पढ़ें →
230 किलो माल, दो बाइक और दो तस्कर दबोचे
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

230 किलो माल, दो बाइक और दो तस्कर दबोचे

और पढ़ें →