TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर....स्टैंड पंखे में उतरा करंट बना काल: ननिहाल आई 4 साल की मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

 ननिहाल आई 4 साल की मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के परसा मैना गांव में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। घर में रखे स्टैंड पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव बैरवा में कर दिया।

ननिहाल आई थी मासूम

जानकारी के अनुसार बैरवा गांव निवासी गौरी प्रसाद की चार वर्षीय पुत्री करीना अपनी मां के साथ इटवा थाना क्षेत्र के परसा मैना गांव स्थित ननिहाल आई हुई थी। देर रात घर के भीतर खेलते समय वह स्टैंड पंखे के संपर्क में आ गई, जिसमें करंट उतर आया था।

करंट लगते ही थम गई सांसें

प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी के अनुसार जैसे ही मासूम ने पंखे को छुआ, उसे तेज करंट का झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तत्काल उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन संभालने से पहले ही उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बैरवा में किया अंतिम संस्कार

हादसे के बाद परिजन बच्ची के शव को उसके पैतृक गांव बैरवा ले गए, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। मासूम की असमय मौत से परिजन ही नहीं, गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं। घर में पसरा सन्नाटा हर किसी को झकझोर रहा है।

बरसात में बिजली उपकरणों से बरतें सावधानी

बरसात के मौसम में बिजली उपकरणों में करंट उतरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्टैंड पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों की समय-समय पर जांच, सुरक्षित वायरिंग और सही अर्थिंग सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। थोड़ी-सी असावधानी भी जानलेवा साबित हो सकती है।

संबंधित खबरें

अन्य 📍 Itwa

भनवापुर में 14 बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व मंत्री: तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश

और पढ़ें →
तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश
अन्य 📍 Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे कपिलवस्तु विधायक: फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा

और पढ़ें →
 फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा
अन्य 📍 Siddharthnagar

शोहरतगढ़ के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डॉ. नादिर सलाम: ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग

और पढ़ें →
ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग
अन्य 📍 इटवा/ एम. अंसारी

सिद्धार्थनगर में उमरा के लिए रवाना हुआ दंपती, गांव में खुशी का माहौल: तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे

और पढ़ें →
 तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे