TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में मोटरपंप में उतरे करंट ने ली महिला की जान: नहाने जाते समय हादसा; पति की पहले ही हो चुकी थी मौत

नहाने जाते समय हादसा; पति की पहले ही हो चुकी थी मौत

सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के औदही कलां गांव में शुक्रवार सुबह पानी के मोटरपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से 49 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ, जब महिला नहाने के लिए नल के पास पहुंची। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मोटर में करंट उतरने से मौके पर गई जान

जानकारी के मुताबिक औदही कलां निवासी गुड़िया देवी (49), पत्नी स्वर्गीय छेदी, रोज की तरह सुबह नहाने गई थीं। इसी दौरान नल से जुड़े पानी के मोटरपंप में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। करंट इतना तेज था कि वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजन तत्काल उन्हें ढेबरुआ के एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलते ही ढेबरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा और उसे परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने बानगंगा नदी के किनारे महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

आर्थिक तंगी के बीच परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों ने बताया कि गुड़िया देवी के पति छेदी की करीब आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनके दो बेटे हैं, जिनमें पशुपति विवाहित हैं, जबकि गोलू अविवाहित हैं। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसे में महिला की असमय मौत ने परिवार पर दुखों का एक और बड़ा पहाड़ खड़ा कर दिया है।

ग्रामीणों में दहशत, बिजली सुरक्षा पर उठे सवाल

हादसे के बाद गांव में शोक के साथ-साथ दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि घरेलू बिजली उपकरणों और मोटरपंपों की समय-समय पर जांच नहीं होने से इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है। घटना ने एक बार फिर बिजली सुरक्षा और विद्युत उपकरणों के सुरक्षित रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित खबरें

अन्य 📍 Itwa

भनवापुर में 14 बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व मंत्री: तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश

और पढ़ें →
तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश
अन्य 📍 Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे कपिलवस्तु विधायक: फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा

और पढ़ें →
 फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा
अन्य 📍 Siddharthnagar

शोहरतगढ़ के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डॉ. नादिर सलाम: ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग

और पढ़ें →
ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग
अन्य 📍 इटवा/ एम. अंसारी

सिद्धार्थनगर में उमरा के लिए रवाना हुआ दंपती, गांव में खुशी का माहौल: तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे

और पढ़ें →
 तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे