सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम तुरकौलिया तिवारी निवासी हाफिजु कारी अबरार अहमद महबूबी और उनकी पत्नी दरखश अनवर बुधवार को उमरा के लिए रवाना हुए। दोनों के उमरा यात्रा पर जाने की जानकारी मिलते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। परिजन, रिश्तेदार, दोस्त और बड़ी संख्या में ग्रामीण उन्हें विदा करने पहुंचे। लोगों ने दोनों को उमरा की मुबारकबाद देते हुए सफल और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने उनकी सकुशल यात्रा और वापसी के लिए भी दुआ की।
नात शरीफ पढ़कर दी विदाई
रवानगी के मौके पर गांव के उलमा और अन्य लोगों ने नात शरीफ पढ़ी। इसके बाद कारी अबरार अहमद महबूबी और उनकी पत्नी दरखश अनवर को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। लोगों ने दुआओं के साथ दोनों को विदा किया। इस दौरान गांव के कई लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि उमरा के लिए जाना उनके लिए सौभाग्य का अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों सकुशल मक्का और मदीना पहुंचकर इबादत करेंगे।
मक्का-मदीना में अमन की दुआ
कारी अबरार अहमद महबूबी ने कहा कि ज़ियारत-ए-हरमैन शरीफ़ैन यानी मक्का और मदीना की पवित्र यात्रा उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान देश, समाज, परिवार और क्षेत्र में अमन-शांति व खुशहाली के लिए दुआ की जाएगी।उन्होंने सभी लोगों से अपने लिए भी दुआ करने की अपील की।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
विदाई के दौरान हाफिज शाकिर अली महबूबी, मौलाना इम्तियाज अली, कारी बुनियाद अली, मौलाना आसिफ रजा मुशाहिद, हाफिज शाहिद रजा महबूबी, मौलाना तस्वर अली, मोहम्मद इसहाक प्रधान, अजमत अली, इसरार अहमद और इश्तियाक अहमद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने दोनों को उमरा की मुबारकबाद दी और उनकी सकुशल यात्रा के साथ सुरक्षित वापसी की दुआ की।