सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
लॉगिन
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य

सिद्धार्थनगर में कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की कठोर सजा, ₹50 हजार का जुर्माना

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की कठोर सजा, ₹50 हजार का जुर्माना
सिद्धार्थनगर जिले में शनिवार को गोल्हौरा पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अंतर्गत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी कर सजा सुनिश्चित करने के अभियान के तहत शनिवार को वाद संख्या 75/2025, मुकदमा अपराध संख्या 11/2025, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5एम/6 पॉक्सो एक्ट थाना गोल्हौरा से जुड़े मामले में फैसला सुनाया गया। माननीय न्यायाधीश वीरेन्द्र कुमार, एएसजे/स्पेशल पॉक्सो न्यायालय, सिद्धार्थनगर ने मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त नितिश कुमार पुत्र नरेश चौहान निवासी बलवापार, थाना नूरसराय, जनपद नालंदा (बिहार) को दोषी करार देते हुए आजीवन कठोर कारावास तथा ₹50,000 के अर्थदंड से दंडित किया। इस मामले में सजा दिलाने में जिला मॉनिटरिंग सेल, अभियोजक पवन कुमार कर पाठक तथा न्यायालय पैरोकार आरक्षी मुकेश प्रजापति, थाना गोल्हौरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📰 संबंधित खबरें

पीएम किसान की किस्त पहुंची, मखाना खेती पर दिया गया जोर
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा

पीएम किसान की किस्त पहुंची, मखाना खेती पर दिया गया जोर

20 June 2026, 02:15 PM और पढ़ें →
इटवा कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था, कहा, मोहर्रम पर्व पर खलल डालने वालों की नही होगी खैर
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा

इटवा कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था, कहा, मोहर्रम पर्व पर खलल डा...

20 June 2026, 12:19 PM और पढ़ें →
तीन आरोपित गिरफ्तार, गड़ासा बरामद
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

तीन आरोपित गिरफ्तार, गड़ासा बरामद

20 June 2026, 11:42 AM और पढ़ें →
102 मामलों में से सिर्फ 9 मामलों का हुआ निस्तारण, बोले डीएम, मामलों के निस्तारण में देरी पर नपेंगे अफसर
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा

102 मामलों में से सिर्फ 9 मामलों का हुआ निस्तारण, बोले डीएम, मामलों के निस्तारण ...

20 June 2026, 11:10 AM और पढ़ें →