TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

इटवा में सपा के सेक्टर व सह सेक्टर प्रभारियों की हुई बैठक: बूथ मजबूत करने में पर दिया गया जोर, नेता प्रतिपक्ष बोले- बूथ तक पहुंचकर जनता से लगातार संपर्क करें कार्यकर्ता

बूथ मजबूत करने में पर दिया गया जोर, नेता प्रतिपक्ष बोले- बूथ तक पहुंचकर जनता से लगातार संपर्क करें कार्यकर्ता

सिद्धार्थनगर के इटवा विधानसभा क्षेत्र-305 में समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को इटवा स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में पार्टी के सेक्टर और सह सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इटवा विधायक एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने की। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई।

हर बूथ की ली जानकारी

बैठक में माता प्रसाद पाण्डेय ने सेक्टर प्रभारियों से उनके क्षेत्रों के बूथों की स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने सेक्टर के बूथों पर नियमित रूप से जाएं और स्थानीय लोगों से सीधा संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि केवल चुनाव के समय सक्रिय होने के बजाय कार्यकर्ताओं को अभी से गांव-गांव और बूथ-बूथ पहुंचना होगा। ग्रामीणों और आमजन को समाजवादी पार्टी की नीतियों और योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया।

संगठन मजबूत तो चुनाव में जीत आसान

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का सबसे बड़ा आधार है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जितने मजबूत होंगे, पार्टी की चुनावी स्थिति उतनी ही बेहतर होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से तैयारी शुरू करें, ताकि चुनाव के समय संगठन पूरी तरह सक्रिय और मजबूत स्थिति में रहे। बूथों पर मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

महंगाई-बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर निशाना

माता प्रसाद पाण्डेय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने के लिए तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के मुद्दों को उठाने और पार्टी संगठन को और मजबूत करने की अपील की। बैठक में पदाधिकारियों ने भी बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने को लेकर अपने सुझाव रखे।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला महासचिव कमरुज्जमा खान, विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान, सुरेश पाण्डेय, अब्दुल लतीफ, सुनील यादव, दिनेश मिश्रा, बबलू पाठक, अनूप सिंह, भोला यादव, अभिषेक सिंह, शक्तिनाथ पाण्डेय, एजाज शाह, अजय चतुर्वेदी, कमर अहमद, सुशील तिवारी, राम बिलास चौहान और सतीश पाण्डेय, सौरभ श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

पॉलिटिकल 📍 Itwa, Siddharthnagar

बिस्कोहर में सेवा संकल्प अभियान : 5 पीएम आवास लाभार्थियों को मिली घर की चाबी, पात्रों को आयुष्मान कार्ड भी बांटे

और पढ़ें →
 5 पीएम आवास लाभार्थियों को मिली घर की चाबी, पात्रों को आयुष्मान कार्ड भी बांटे
पॉलिटिकल 📍 डुमरियागंज / अनिल सिंह

दीनदयाल जयंती पर एकात्म मानववाद की चर्चा: डुमरियागंज के बहेरिया में जुटे लोग, दिलीप पांडेय बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक

और पढ़ें →
 डुमरियागंज के बहेरिया में जुटे लोग, दिलीप पांडेय बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक
पॉलिटिकल 📍 डुमरियागंज

डुमरियागंज में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज: चार गांवों में कार्यकर्ता संग पहुंचे उपेंद्र प्रताप सिंह, योजनाओं का बखान और ग्रामीणों से...

और पढ़ें →
 चार गांवों में कार्यकर्ता संग पहुंचे उपेंद्र प्रताप सिंह, योजनाओं का बखान और ग्रामीणों से सुनी समस्याएं
पॉलिटिकल 📍 डुमरियागंज/अनिल सिंह

सिद्धार्थनगर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम बना जनसंपर्क का मंच: भाजपा नेता उपेंद्र प्रताप सिंह ने बांटे छाते, बोले- 'सेवा ही संगठन की पहचान'

और पढ़ें →
भाजपा नेता उपेंद्र प्रताप सिंह ने बांटे छाते, बोले- 'सेवा ही संगठन की पहचान'