TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

बेतनार मुस्तहकम विवाद पर सियासत तेज: माता प्रसाद के दौरे के बाद भाजपा का पलटवार, बोले सतीश द्विवेदी- आरोपितों के घर क्यों पहुंचे?

माता प्रसाद के दौरे के बाद भाजपा का पलटवार, बोले सतीश द्विवेदी- आरोपितों के घर क्यों पहुंचे?

सिद्धार्थनगर। बेतनार मुस्तहकम गांव में शिवलिंग और जमीन विवाद अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के गांव पहुंचने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील के कुछ ही घंटों बाद भाजपा ने उनके दौरे पर सवाल खड़े कर दिए। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने नेता प्रतिपक्ष पर आरोपितों के प्रति सहानुभूति दिखाने का आरोप लगाते हुए उनके दौरे को लेकर तीखा पलटवार किया है। इसके साथ ही यह मामला अब स्थानीय विवाद से निकलकर सपा और भाजपा के बीच नई राजनीतिक तकरार का मुद्दा बन गया है

नफरत फैलाने वालों को कामयाब नहीं होने देंगेः माता प्रसाद

मंगलवार देर शाम बेतनार मुस्तहकम पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने ग्रामीणों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम के बीच वैमनस्य फैलाकर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ना चाहते हैं, लेकिन ऐसे लोगों के मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि गांव की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। किसी भी विवाद का समाधान कानून और आपसी संवाद से होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और किसी निर्दाेष व्यक्ति को परेशान न करने की मांग भी की।

पीड़ितों से दूरी, आरोपितों से हमदर्दी क्यों: सतीश द्विवेदी  

नेता प्रतिपक्ष के बयान के बाद पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने सीधे उनके रुख पर सवाल उठा दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि डुमरियागंज क्षेत्र में रामसरन यादव की मौत के बाद नेता प्रतिपक्ष उनके परिजनों से मिलने तक नहीं पहुंचे, लेकिन बेतनार की घटना में नामजद आरोपितों के घर जाने में उन्होंने देर नहीं की। पूर्व मंत्री ने कहा कि गांव में एक गड़रिया परिवार की झोपड़ी उजाड़ने, जान से मारने की धमकी देने और शिवलिंग के अपमान जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ऐसे में आरोपितों के घर जाकर उनसे मुलाकात करना पीड़ित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। पूर्व मंत्री ने समाजवादी पार्टी की पीडीए राजनीति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यदि सपा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की राजनीति करती है तो फिर यादव और गड़रिया समाज के पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता क्यों नहीं दिखाई जा रही है। जनप्रतिनिधियों का दायित्व पीड़ितों के साथ खड़ा होना है, न कि आरोपितों के पक्ष में खड़े होने का संदेश देना।

 

संबंधित खबरें

पॉलिटिकल 📍 Itwa, Siddharthnagar

बिस्कोहर में सेवा संकल्प अभियान : 5 पीएम आवास लाभार्थियों को मिली घर की चाबी, पात्रों को आयुष्मान कार्ड भी बांटे

और पढ़ें →
 5 पीएम आवास लाभार्थियों को मिली घर की चाबी, पात्रों को आयुष्मान कार्ड भी बांटे
पॉलिटिकल 📍 डुमरियागंज / अनिल सिंह

दीनदयाल जयंती पर एकात्म मानववाद की चर्चा: डुमरियागंज के बहेरिया में जुटे लोग, दिलीप पांडेय बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक

और पढ़ें →
 डुमरियागंज के बहेरिया में जुटे लोग, दिलीप पांडेय बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक
पॉलिटिकल 📍 डुमरियागंज

डुमरियागंज में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज: चार गांवों में कार्यकर्ता संग पहुंचे उपेंद्र प्रताप सिंह, योजनाओं का बखान और ग्रामीणों से...

और पढ़ें →
 चार गांवों में कार्यकर्ता संग पहुंचे उपेंद्र प्रताप सिंह, योजनाओं का बखान और ग्रामीणों से सुनी समस्याएं
पॉलिटिकल 📍 इटवा/ एम. अंसारी

इटवा में सपा के सेक्टर व सह सेक्टर प्रभारियों की हुई बैठक: बूथ मजबूत करने में पर दिया गया जोर, नेता प्रतिपक्ष बोले- बूथ तक पहुंचकर जनता से लगातार संप...

और पढ़ें →
बूथ मजबूत करने में पर दिया गया जोर, नेता प्रतिपक्ष बोले- बूथ तक पहुंचकर जनता से लगातार संपर्क करें कार्यकर्ता