TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

नेपाल बॉर्डर पर तस्करी पर डबल स्ट्राइक: कुछ घंटों में दो बड़ी कार्रवाई, 16 क्विंटल से ज्यादा राशन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

कुछ घंटों में दो बड़ी कार्रवाई, 16 क्विंटल से ज्यादा राशन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर जिले से सटे भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ लोटन पुलिस ने मंगलवार को लगातार दो बड़ी कार्रवाई कर तस्करों के नेटवर्क को तगड़ा झटका दिया। अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने करीब 16 क्विंटल से अधिक खाद्य सामग्री बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में बरामद सामान और वाहनों को कस्टम अधिनियम की धारा-11 के तहत कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया।

पहली कार्रवाई में टेंपो से पकड़ी गई 12.5 क्विंटल खेप

थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में लोटन पुलिस टीम भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या-539 के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक टेंपो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें नेपाल ले जाई जा रही भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने टेंपो से 750 किलोग्राम चीनी, 315 किलोग्राम मैदा, 60 किलोग्राम सोयाबीन, 19.2 किलोग्राम तिली का तेल और 107 किलोग्राम रिफाइंड तेल बरामद किया। कुल 1,251.2 किलोग्राम (करीब 12.5 क्विंटल) खाद्य सामग्री जब्त की गई। इस मामले में दुर्गेश यादव, निवासी हरिवंशपुर, थाना लोटन को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई में ई-रिक्शा से पकड़ा गया रिफाइंड तेल और नमक

पहली कार्रवाई के कुछ ही समय बाद पुलिस ने बड़हरा गांव से नेपाल जाने वाली पगडंडी पर एक ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली। जांच में 325 किलोग्राम रिफाइंड तेल और 50 किलोग्राम नमक बरामद हुआ। पुलिस ने सामान के साथ ई-रिक्शा को भी कब्जे में लेकर प्रवीन प्रजापति, निवासी धरमौली, थाना लोटन को गिरफ्तार कर लिया।

लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

दोनों मामलों में पुलिस ने बरामद खाद्य सामग्री और वाहनों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों मामलों में कस्टम अधिनियम की धारा-11 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सीमा पर बढ़ी निगरानी, अभियान रहेगा जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुओं की अवैध तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग, गश्त और निगरानी लगातार जारी रहेगी। दोनों सफल कार्रवाइयों में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, चौकी प्रभारी हरिवंशपुर राहुल गुप्ता, मुख्य आरक्षी गांगुली कुमार तथा मुख्य आरक्षी मोहम्मद खुर्शीद की टीम की अहम भूमिका रही। लगातार हुई इन दो बड़ी बरामदगियों के बाद सीमा पार तस्करी में सक्रिय गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

ऑपरेशन कन्विक्शन का बड़ा असर: हत्या के 7 दोषियों को उम्रकैद, गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को 2 साल 7 माह की सजा

और पढ़ें →
हत्या के 7 दोषियों को उम्रकैद, गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को 2 साल 7 माह की सजा
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा/ मोहम्मद अमीर

सिद्धार्थनगर में दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद: 'ऑपरेशन कन्विक्शन' में मिली बड़ी सफलता, कोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

और पढ़ें →
 'ऑपरेशन कन्विक्शन' में मिली बड़ी सफलता, कोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा / मोहम्मद अमीर

सिद्धार्थनगर में AEPS फ्रॉड में उड़े थे 50 हजार: , पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खाते में लौटे पूरे रुपए

और पढ़ें →
, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खाते में लौटे पूरे रुपए
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में गैरइरादतन हत्या के मामले में पुलिस का एक्शन: दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट भेजे गए

और पढ़ें →
 दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट भेजे गए