TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश: कलेक्ट्रेट में डीएम ने फहराया तिरंगा, कहा- महापुरुषों के सिद्धांत नई पीढ़ी तक पहुंचाएं

कलेक्ट्रेट में डीएम ने फहराया तिरंगा, कहा- महापुरुषों के सिद्धांत नई पीढ़ी तक पहुंचाएं

सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सुबह 9 बजे जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कलेक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. ज्ञानप्रकाश समेत कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

गांधी-शास्त्री के चित्र पर अर्पित किए पुष्प

ध्वजारोहण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर जिलाधिकारी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने गीत प्रस्तुत किया।

डीएम ने स्वच्छता पर दिया जोर

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि गांधी और शास्त्री के जीवन से सीख लेकर उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की और कहा कि लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए।उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों और सिद्धांतों की जानकारी दी जाए, ताकि वे उनके बताए मार्ग से प्रेरणा ले सकें। डीएम ने दोनों महापुरुषों की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं भी दीं।

ईमानदारी और अनुशासन की सीख

एडीएम वित्त एवं राजस्व गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से जनआंदोलन को दिशा दी। उन्होंने कहा कि गांधी के विचारों की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है और उनके जीवन से ईमानदारी व अनुशासन की सीख मिलती है।एडीएम न्यायिक डॉ. ज्ञानप्रकाश ने लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और गांधी के सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के जीवन से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए।

अधिवक्ता ने भी रखे विचार

अधिवक्ता सत्यदेव सिंह समेत अन्य लोगों ने गांधी के आदर्शों और देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रेमसागर चौधरी ने किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गांधी और शास्त्री के विचारों को अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और नई पीढ़ी तक उनके संदेश पहुंचाने पर जोर दिया गया।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में साइबर फ्रॉड की रकम वापस: मिश्रौलिया में ₹2,583 और त्रिलोकपुर में ₹1,045 की रिकवरी, बैंक से समन्वय कर खातों में लौटा...

और पढ़ें →
मिश्रौलिया में ₹2,583 और त्रिलोकपुर में ₹1,045 की रिकवरी, बैंक से समन्वय कर खातों में लौटाई रकम
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa

इटवा क्षेत्र के पिपरी बुजुर्ग में धारा 82 की कार्रवाई: फरार अभियुक्त के घर चस्पा हुआ कोर्ट का आदेश, गांव में मुनादी भी कराई

और पढ़ें →
 फरार अभियुक्त के घर चस्पा हुआ कोर्ट का आदेश, गांव में मुनादी भी कराई
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

शोहरतगढ़ में एंटी रोमियो स्क्वाड का एक्शन: बाजार से स्कूल-कॉलेज तक चली चेकिंग, महिला दुकानदारों से भी ली जानकारी

और पढ़ें →
 बाजार से स्कूल-कॉलेज तक चली चेकिंग, महिला दुकानदारों से भी ली जानकारी
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम: संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

और पढ़ें →
 संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश