TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में शादी के एक साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के खुनियाँव गांव में शनिवार सुबह 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

एक साल पहले हुई थी शादी

मृतका की पहचान सुमन यादव (25) के रूप में हुई है। वह रद्रोलिया बुजुर्ग गांव निवासी राम प्रसाद यादव की पुत्री थीं। करीब एक वर्ष पहले उनकी शादी खुनियाँव गांव निवासी संदीप, पुत्र रामबरन, के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सुमन का लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था।

20 दिन पहले भी मारपीट का आरोप

मायके पक्ष का कहना है कि करीब 20 दिन पहले भी सुमन के साथ मारपीट की गई थी। उस समय भी उन्होंने बेटी के साथ हो रहे व्यवहार पर आपत्ति जताई थी। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

'तबीयत खराब' बताकर बुलाया, पहुंचने पर मिली मौत की खबर

परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह सुमन के पति संदीप ने फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग खुनियाँव गांव पहुंचे, लेकिन वहां सुमन मृत अवस्था में मिली। इसके बाद परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही इटवा थानाध्यक्ष संजय मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय पति घर पर मौजूद नहीं था, हालांकि बाद में वह मौके पर पहुंच गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

क्राइम (अन्य) 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव: मां बोली- प्रेम-प्रसंग में बेटे की हत्या कर शव टांगा गया

और पढ़ें →
मां बोली- प्रेम-प्रसंग में बेटे की हत्या कर शव टांगा गया
क्राइम (अन्य) 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में चाय पी रहे युवक पर पीछे से चाकू से हमला: बढ़नी बस स्टॉप तिराहे पर वारदात से दहशत, पुरानी रंजिश में सिर पर किया वार

और पढ़ें →
बढ़नी बस स्टॉप तिराहे पर वारदात से दहशत, पुरानी रंजिश में सिर पर किया वार
क्राइम (अन्य) 📍 इटवा सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में पेट्रोल भराने को लेकर विवाद: पेट्रोल पंप कर्मचारी ने मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप, इटवा के बयारी पेट्रोल प...

और पढ़ें →
 पेट्रोल पंप कर्मचारी ने मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप, इटवा के बयारी पेट्रोल पंप की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच
क्राइम (अन्य) 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल: गनवरिय पश्चिम प्राथमिक विद्यालय से सिलेंडर, अनाज और शिक्षण सामग्री चोरी, जांच में जुटी पुल...

और पढ़ें →
गनवरिय पश्चिम प्राथमिक विद्यालय से सिलेंडर, अनाज और शिक्षण सामग्री चोरी, जांच में जुटी पुलिस