TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में धान रोपाई के बीच कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली: खेत में काम कर रहे किसान की मौत; परिवार में मचा कोहराम

खेत में काम कर रहे किसान की मौत; परिवार में मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोइली घाट के सिवान में उस समय हुआ, जब वह खेत में धान की नर्सरी काट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसील प्रशासन की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन ने जांच पूरी होने के बाद आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही है।

बारिश के बीच खेत में कर रहा था काम

मृतक की पहचान शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा निवासी सुग्रीम मौर्या (55) पुत्र रामफेर मौर्या के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुग्रीम मौर्या अपनी बेटी सुनीता के ससुराल कोइली घाट गया था। गुरुवार को वह परिवार के लोगों के साथ खेत में धान की रोपाई के लिए नर्सरी काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच आकाशीय बिजली सीधे खेत में गिरी, जिसकी चपेट में आने से सुग्रीम मौर्या गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही शोहरतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी। एसडीएम कर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार और संबंधित हल्का लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच और कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपदा राहत कोष से मिलेगी सहायता

एसडीएम कर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत का है। नियमानुसार जांच रिपोर्ट तैयार होने और औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से निर्धारित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बरसात के मौसम में बरतें सतर्कता

लगातार बदलते मौसम और गरज-चमक के बीच प्रशासन ने किसानों और ग्रामीणों से अपील की है कि तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी के दौरान खुले खेतों, पेड़ों के नीचे या जलभराव वाले क्षेत्रों में काम करने से बचें। मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर शरण लें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। मृतक की असामयिक मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

संबंधित खबरें

अन्य 📍 Itwa

भनवापुर में 14 बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व मंत्री: तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश

और पढ़ें →
तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश
अन्य 📍 Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे कपिलवस्तु विधायक: फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा

और पढ़ें →
 फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा
अन्य 📍 Siddharthnagar

शोहरतगढ़ के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डॉ. नादिर सलाम: ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग

और पढ़ें →
ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग
अन्य 📍 इटवा/ एम. अंसारी

सिद्धार्थनगर में उमरा के लिए रवाना हुआ दंपती, गांव में खुशी का माहौल: तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे

और पढ़ें →
 तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे