TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

करौंदा खालसा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ : कार्यक्रम का हुआ सामूहिक प्रसारण

कार्यक्रम का हुआ सामूहिक प्रसारण

सिद्धार्थनगर जिले के खुनियाँव विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा अंतर्गत ग्राम करौंदा खालसा में रविवार को बूथ संख्या 248 एवं 249 पर भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाने, स्वच्छता को जीवनशैली में शामिल करने, जनभागीदारी को मजबूत करने, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।

कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रेरित करने वाले हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस दौरान पूर्व जिला मंत्री कौशल किशोर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज यादव, मंडल महामंत्री बालगोविंद मिश्रा, प्रधान बलराम मौर्य, सेक्टर प्रमुख गोपाल सिंह, सेक्टर प्रमुख बद्री गुप्ता, सेक्टर प्रमुख रामराज चौहान, प्रधान बलराम निषाद, प्रधान पप्पू चौरसिया एवं प्रधान राम प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

अन्य 📍 Itwa

भनवापुर में 14 बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व मंत्री: तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश

और पढ़ें →
तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश
अन्य 📍 Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे कपिलवस्तु विधायक: फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा

और पढ़ें →
 फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा
अन्य 📍 Siddharthnagar

शोहरतगढ़ के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डॉ. नादिर सलाम: ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग

और पढ़ें →
ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग
अन्य 📍 इटवा/ एम. अंसारी

सिद्धार्थनगर में उमरा के लिए रवाना हुआ दंपती, गांव में खुशी का माहौल: तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे

और पढ़ें →
 तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे