TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: इटवा में ठेले के विवाद के बाद थानाध्यक्ष हटे, अस्पताल में युवक से अभद्रता पर 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

इटवा में ठेले के विवाद के बाद थानाध्यक्ष हटे, अस्पताल में युवक से अभद्रता पर 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा कस्बे में मंगलवार शाम ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव के बीच पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। बुधवार रात एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने इटवा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र को हटा दिया। उन्हें गोल्हौरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि पुलिस विभाग इसे रूटीन स्थानांतरण बता रहा है। अधिकारियों के अनुसार जिले के कई अन्य थानों के प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है।

कई थानों के प्रभारियों का बदला प्रभार

फेरबदल के तहत नवीन सिंह को शोहरतगढ़ से थाना सिद्धार्थनगर, मिथिलेश कुमार राय को सिद्धार्थनगर से शोहरतगढ़ भेजा गया है। पुलिस लाइंस में तैनात अनिल कुमार दूबे को इटवा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। संजय कुमार मिश्र को इटवा से गोल्हौरा भेजा गया है। वहीं गैर जनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त होने के लिए मिश्रौलिया के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव को पुलिस लाइन भेजा गया है। अरुण कुमार को कठेला समयमाता से जोगिया उदयपुर, गोल्हौरा के थानाध्यक्ष रामदेव को मिश्रौलिया और एसपी के पीआरओ नरायन लाल श्रीवास्तव को कठेला समयमाता थाने की जिम्मेदारी दी गई है। जोगिया उदयपुर के थानाध्यक्ष अभय सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है।

अभद्रता के आरोप में नपे पुलिस कर्मी

इटवा में तीन पुलिसकर्मियों पर अलग से कार्रवाई हुई है। सोमवार रात स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जनता सेवा अस्पताल के निरीक्षण के दौरान एक युवक से कथित अभद्रता के मामले में एसपी ने मंगलवार रात एलआईयू कर्मी आकाश चौरसिया, कंप्यूटर ऑपरेटर विपुल राय और कांस्टेबल नरेंद्र देव चौहान को लाइन हाजिर कर दिया।बताया गया कि अस्पताल निरीक्षण के दौरान राकेश यादव नामक युवक के साथ तीनों पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया था। मामले को लेकर युवक के भाई ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी।

पुलिस कर्मियों की प्रारंभिक जांच शुरू

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने तीनों कर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की प्रारंभिक जांच शुरू करा दी गई है। एसपी ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है और प्रकरण की प्रारंभिक जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ठेले के विवाद के बाद बढ़ा था तनाव

इटवा कस्बे में मंगलवार शाम ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी थी। इसके अगले दिन थानाध्यक्ष के स्थानांतरण और कई थानों में प्रभारियों के फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। हालांकि विभाग ने थानाध्यक्ष के तबादले को रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।


संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम: संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

और पढ़ें →
 संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में थानों की औचक जांच, लंबित विवेचनाओं पर सीओ सख्त: गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश

और पढ़ें →
गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की उद्घोषणा: डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

और पढ़ें →
 डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाणगंगा का पानी घटा, फिर भी बांधों पर निगरानी के निर्देश: डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित क...

और पढ़ें →
 डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित करने को कहा