मोहर्रम में सौहार्द बनाए रखने को सड़क पर उतरे डीएम-एसपी: इटवा कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था, कहा, मोहर्रम पर्व पर खलल डालने वालों की नही होगी खैर
इटवा। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने इटवा कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान डीएम-एसपी ने संवेदनशील इलाकों, मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों और ताजिया मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। फ्लैग मार्च के दौरान डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पर्व के दौरान उत्पन्न हो सकने वाली चुनौतियों की समीक्षा की। डीएम ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और समाज के जिम्मेदार लोगों से संवाद कर आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। डीएम ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। एसपी ने स्पष्ट किया कि माहौल बिगाड़ने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा मोहर्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। डीएम ने कहा कि त्योहार सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक होते हैं। ऐसे अवसरों पर सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और जिले की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत बनाए रखें। फ्लैग मार्च में एसडीएम कुणाल, सीओ पवीन प्रकाश, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र समेत पुलिस और प्रशासनिक विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
📰 संबंधित खबरें
पीएम किसान की किस्त पहुंची, मखाना खेती पर दिया गया जोर
20 June 2026, 02:15 PM
और पढ़ें →
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की कठोर सजा, ₹50 हजार का जुर्माना
20 June 2026, 01:07 PM
और पढ़ें →
तीन आरोपित गिरफ्तार, गड़ासा बरामद
20 June 2026, 11:42 AM
और पढ़ें →
102 मामलों में से सिर्फ 9 मामलों का हुआ निस्तारण, बोले डीएम, मामलों के निस्तारण ...
20 June 2026, 11:10 AM
और पढ़ें →