TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

ऑपरेशन कन्विक्शन का बड़ा असर: हत्या के 7 दोषियों को उम्रकैद, गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को 2 साल 7 माह की सजा

हत्या के 7 दोषियों को उम्रकैद, गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को 2 साल 7 माह की सजा

सिद्धार्थनगर जिले में गंभीर अपराधों के मामलों में दोषियों के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस के "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत प्रभावी पैरवी का बड़ा परिणाम सोमवार को देखने को मिला। अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने हत्या के सात दोषियों को आजीवन कारावास तथा गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी को दो वर्ष सात माह के कारावास की सजा सुनाई। दोनों मामलों में दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया गया। पुलिस ने इसे प्रभावी विवेचना और मजबूत पैरवी का परिणाम बताया है।

हत्या के सात दोषियों को उम्रकैद

थाना इटवा में दर्ज मुकदमा संख्या 78/2025 से जुड़े हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कक्ष संख्या-01) मोहम्मद रफी की अदालत ने सात आरोपियों को दोषी ठहराया। न्यायालय ने बलिराम गिरी उर्फ लुकाऊ, धनिराम गिरी उर्फ नरदाहे, रमेश गिरी उर्फ छोटकू, निर्मला देवी, शांति उर्फ सुनीता, बिन्द्रावती उर्फ भूरी और शिवम गिरी, सभी निवासी पकड़ीशुक्ल, थाना इटवा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 16-16 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को भी मिली सजा

एक अन्य मामले में थाना त्रिलोकपुर में दर्ज यूपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में न्यायालय ने आरोपी कमलेश उर्फ वेटौवा, निवासी सोहना, थाना त्रिलोकपुर को दोषी करार दिया। एएसजे/एफटीसी-2 के न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने आरोपी को दो वर्ष सात माह के कारावास तथा 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत मिली सफलता

पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मजबूत साक्ष्य, प्रभावी विवेचना और सशक्त पैरवी सुनिश्चित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जिला मॉनिटरिंग सेल और संबंधित थानों की टीम ने अभियोजन पक्ष के साथ समन्वय बनाकर मुकदमों की प्रभावी पैरवी कराई, जिसके चलते दोषियों को सजा दिलाने में सफलता मिली।

अभियोजन और पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

हत्या के मामले में जिला मॉनिटरिंग सेल, अभियोजक चन्द्रप्रकाश पाण्डेय तथा न्यायालय पैरोकार आरक्षी संजय (थाना इटवा) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं गैंगस्टर एक्ट के मामले में अभियोजक नीरज श्रीवास्तव तथा न्यायालय पैरोकार आरक्षी अमित (थाना त्रिलोकपुर) ने प्रभावी पैरवी की।

गंभीर अपराधियों पर शिकंजा कसने का संदेश

सिद्धार्थनगर पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गंभीर आपराधिक मामलों में दोषियों को समयबद्ध सजा दिलाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। पुलिस का उद्देश्य मजबूत विवेचना और प्रभावी पैरवी के जरिए अपराधियों को कानून के दायरे में लाना तथा समाज में कानून का भय कायम रखना है।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम: संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

और पढ़ें →
 संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में थानों की औचक जांच, लंबित विवेचनाओं पर सीओ सख्त: गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश

और पढ़ें →
गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की उद्घोषणा: डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

और पढ़ें →
 डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाणगंगा का पानी घटा, फिर भी बांधों पर निगरानी के निर्देश: डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित क...

और पढ़ें →
 डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित करने को कहा