TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में अचार की दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश: गंदगी मिलने पर चेतावनी; जांच के लिए 3 नमूने सील

गंदगी मिलने पर चेतावनी; जांच के लिए 3 नमूने सील

सिद्धार्थनगर जिले में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को नौगढ़, बांसी और डुमरियागंज क्षेत्र में छापेमारी कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान पर खाद्य सामग्री अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित मिली, जिस पर संचालक को स्वच्छता मानकों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई। वहीं विभिन्न प्रतिष्ठानों से अचार के तीन नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

अमन ट्रेडर्स में मिली खामियां

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय आर.एल. यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल ने लुंबिनी रोड, नौगढ़ स्थित अमन ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों का भंडारण स्वच्छता मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इस पर प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत निर्धारित शेड्यूल-4 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बांसी और डुमरियागंज से लिए गए नमूने

निरीक्षण अभियान के दौरान मंगल बाजार, बांसी स्थित एक खाद्य प्रतिष्ठान से मिक्स्ड अचार का एक नमूना, इंदिरा नगर, डुमरियागंज से आम के अचार का एक नमूना तथा अंबेडकर नगर, डुमरियागंज स्थित प्रतिष्ठान से मिक्स्ड अचार का एक नमूना संग्रहित किया गया। कुल तीन नमूनों को विधिवत सील कर गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।

रिपोर्ट के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य कारोबारियों को किया गया जागरूक

अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य भंडारण और गुणवत्ता मानकों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में डीएम ने की बैठक: राशन कार्ड वाली महिलाओं को समूहों से जोड़ने का अल्टीमेटम, सुस्त अफसरों पर डीएम सख्त

और पढ़ें →
 राशन कार्ड वाली महिलाओं को समूहों से जोड़ने का अल्टीमेटम, सुस्त अफसरों पर डीएम सख्त
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में 24 जुलाई को हर गांव-हर वार्ड में लगेगी 'हरिशंकरी': डीएम ने अफसरों को सौंपा मिशन

और पढ़ें →
 डीएम ने अफसरों को सौंपा मिशन
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बैंक का बकाया पड़ा भारी: 18 लाख की वसूली के लिए जमीन हुई कुर्क

और पढ़ें →
 18 लाख की वसूली के लिए जमीन हुई कुर्क
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

नेपाल बॉर्डर पर तस्करी पर डबल स्ट्राइक: कुछ घंटों में दो बड़ी कार्रवाई, 16 क्विंटल से ज्यादा राशन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

और पढ़ें →
कुछ घंटों में दो बड़ी कार्रवाई, 16 क्विंटल से ज्यादा राशन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार