TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में कृष्ण जन्मोत्सव में गया परिवार, पीछे से घर साफ: सेहुड़ा में चोरों ने पेटी-संदूक उड़ाए; 5 लाख के जेवर-नकदी चोरी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

 सेहुड़ा में चोरों ने पेटी-संदूक उड़ाए; 5 लाख के जेवर-नकदी चोरी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के सेहुड़ा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान पार कर दिया। परिवार कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया था। देर रात वापस लौटने पर घर के अंदर सामान बिखरा मिला और पेटी-संदूक गायब थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रात में ही तलाश शुरू की गई। शनिवार सुबह गांव के दक्षिण सिवान में टूटा हुआ संदूक मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

जन्मोत्सव में गया था परिवार

सेहुड़ा निवासी गोपाल शुक्ला शुक्रवार रात खाना खाने के बाद बगल के गांव बनगाई में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने गए थे। घर पर उनकी बहू और छोटा बेटा बाहर बरामदे में सो रहे थे। देर रात गोपाल शुक्ला की बहू घर के अंदर गई तो कमरों में सामान बिखरा देखकर दंग रह गई। जांच करने पर घर में रखी पेटी और संदूक गायब मिले। परिवार ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद रात में ही घर और आसपास के इलाके में चोरी गए सामान की तलाश शुरू की गई।

सिवान में टूटा मिला संदूक

शनिवार सुबह गांव के दक्षिण सिवान में एक संदूक टूटा हुआ मिला। संदूक के अंदर रखे कपड़े और साड़ियां बाहर बिखरे पड़े थे। हालांकि, उसमें रखे जेवरात और नकदी गायब थी। परिवार के मुताबिक चोर चांदी की पायल, पावजेब, मुगलेजाम, सोने की झुमकी, बेदिया, नथिया, सोने का झाला, सोने की चेन और सोने की अंगूठियां समेत कई जेवर ले गए। इसके अलावा एक जेंट्स सोने की अंगूठी, दो लेडीज सोने की अंगूठियां, चांदी का बिछुआ, सोने की कील और 10 हजार रुपये नकद भी चोरी होने की बात कही गई है। पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है।

छत के रास्ते घुसने की आशंका

पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि चोर मकान के पीछे स्थित घारी के रास्ते छत पर चढ़े होंगे। परिवार के मुताबिक छत का फाटक खराब होने के कारण खुला रहता था। आशंका है कि इसी रास्ते से चोर घर के अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर पेटी-संदूक लेकर निकल गए।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलने के बाद गोल्हौरा पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। थानाध्यक्ष गोल्हौरा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और छानबीन की जा रही है। अभी लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

अन्य 📍 Itwa

भनवापुर में 14 बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व मंत्री: तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश

और पढ़ें →
तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश
अन्य 📍 Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे कपिलवस्तु विधायक: फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा

और पढ़ें →
 फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा
अन्य 📍 Siddharthnagar

शोहरतगढ़ के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डॉ. नादिर सलाम: ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग

और पढ़ें →
ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग
अन्य 📍 इटवा/ एम. अंसारी

सिद्धार्थनगर में उमरा के लिए रवाना हुआ दंपती, गांव में खुशी का माहौल: तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे

और पढ़ें →
 तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे