सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
👤
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य

सिद्धार्थनगर पुलिस के 5 कर्मी हुए सेवानिवृत्त: एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने शॉल और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह

एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने शॉल और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह

सिद्धार्थनगर पुलिस विभाग से मंगलवार को पांच पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, माला और धर्मग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेवाकाल के अनुभवों को किया साझा

विदाई समारोह के दौरान एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया और उनके लंबे सेवाकाल के अनुभवों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों ने अपने पूरे सेवा काल में निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ दायित्वों का निर्वहन किया है, जो पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों की भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

सम्मान के साथ दी गई विदाई

समारोह में पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। उन्होंने सभी कर्मियों के स्वस्थ, सुखद और आनंदमय जीवन की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

ये पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त

जनपद से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस राजकुमार, थाना मिश्रौलिया, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस पारस नाथ यादव, थाना सिद्धार्थनगर, मुख्य आरक्षी चालक हरिद्वार प्रसाद, परिवहन शाखा, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस नन्द किशोर, थाना डुमरियागंज तथा उर्दू अनुवादक खुर्शीद अनवर, प्रधान लिपिक शाखा शामिल हैं। समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जहां सहकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ नई पारी की शुरुआत के लिए बधाई दी।

📰 संबंधित खबरें

 हर केंद्र पर सीसीटीवी, जैमर और कड़ी सुरक्षा के निर्देश, कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

हर केंद्र पर सीसीटीवी, जैमर और कड़ी सुरक्षा के निर्देश, कलेक्ट्रेट सभागार में ह...

और पढ़ें →
 डीएम-एसपी ने जयकिसान इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, सीसीटीवी और बिजली व्यवस्था परखी, सकतपुर सनई स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचे अधिकारी
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

डीएम-एसपी ने जयकिसान इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, सीसीटीवी और बि...

और पढ़ें →
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दोपेड़वा तिराहे से दबोचा गया,  23 जून से लापता थी किशोरी
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा सिद्धार्थनगर

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दोपेड़वा तिरा...

और पढ़ें →
 सांसद जगदंबिका पाल बोले, भामाशाह की दानवीरता आज भी समाज के लिए प्रेरणा
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सांसद जगदंबिका पाल बोले, भामाशाह की दानवीरता आज भी समाज के लिए प्रेरणा

और पढ़ें →