TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

लक्ष्य से आगे बढ़ा सिद्धार्थनगर: एक पेड़ मां के नाम' अभियान में लाखों पौधे रोपे

 एक पेड़ मां के नाम' अभियान में लाखों पौधे रोपे

सिद्धार्थनगर जिले में प्रदेशव्यापी 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत शनिवार को नौगढ़ विकासखंड के धौरीकुईयां स्थित समय माता मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी एस.वी.एस. रंगाराव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, डीएफओ नीला एम तथा अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं पौध भेंट के साथ हुई। स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल का भी लिया जाए संकल्प

मुख्य अतिथि जसवंत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रेरणा से चल रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, शुद्ध वायु और ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने जनपद में लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण किए जाने के प्रयासों की सराहना की।

35 करोड़ पौधरोपण का प्रदेशव्यापी लक्ष्य

प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी एस.वी.एस. रंगाराव ने कहा कि शासन ने इस वर्ष पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सिद्धार्थनगर जनपद को 45 लाख 65 हजार 400 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जिसे पूरा करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य में वृक्षारोपण की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हरित आवरण बढ़ाना आवश्यक है।

जनप्रतिनिधियों ने किया सहभागिता का आह्वान

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने भी जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और स्वच्छ वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख नौगढ़ रेनू मिश्रा, एसडीएम राहुल सिंह, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, पीडी अनिल कुमार, एसडीओ वन विभाग बीना तिवारी, खंड विकास अधिकारी नौगढ़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में होमगार्ड भर्ती में 'जीरो टॉलरेंस' का संदेश: SSP बोले, गड़बड़ी हुई तो होगी कार्रवाई, पारदर्शिता से होगा चयन

और पढ़ें →
SSP बोले, गड़बड़ी हुई तो होगी कार्रवाई, पारदर्शिता से होगा चयन
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी: पुलिस-एसएसबी ने पैदल गश्त कर तस्करों को दिया सख्त संदेश, खुनुवां सीमा चौकी पर हुई संयुक्त ...

और पढ़ें →
पुलिस-एसएसबी ने पैदल गश्त कर तस्करों को दिया सख्त संदेश, खुनुवां सीमा चौकी पर हुई संयुक्त गोष्ठी
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने दबिश देकर नरसिंहपुर मोड़ से दबोचा; कोर्ट भेजा गया

और पढ़ें →
पुलिस ने दबिश देकर नरसिंहपुर मोड़ से दबोचा; कोर्ट भेजा गया
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में चाइनीज मांझे पर कसेगा शिकंजा: कारोबारियों को GST विभाग की दोटूक चेतावनी; बिक्री रोकने की अपील

और पढ़ें →
कारोबारियों को GST विभाग की दोटूक चेतावनी; बिक्री रोकने की अपील