TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में 151 जोड़ों ने थामा जीवनसाथी का हाथ: एक ही मंच पर गूंजी शहनाई; हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध रीति से हुए विवाह

एक ही मंच पर गूंजी शहनाई; हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध रीति से हुए विवाह

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल स्थित मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए 151 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। समारोह में हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध समुदाय के जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और वर-वधू के परिजन मौजूद रहे।

95 हिंदू, 36 बौद्ध और 20 मुस्लिम जोड़ों का विवाह

आयोजन में कुल 151 जोड़े शामिल हुए। इनमें 95 हिंदू, 36 बौद्ध और 20 मुस्लिम समुदाय के जोड़े थे। हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों ने संपन्न कराया, मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलानाओं ने पढ़ाया, जबकि बौद्ध समुदाय के जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कराया गया। पूरे आयोजन के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई थी।

जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल सहित विधायक माता प्रसाद पांडेय, जय प्रताप सिंह, श्यामधनी राही, विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं और योजना को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए उपयोगी बताया। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने नवदंपतियों को रोजगार और प्लेसमेंट उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन के माध्यम से प्रयास करने की घोषणा भी की।

डीबीटी से ₹64 हजार, गृहस्थी का सामान भी मिला

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक वधू के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से ₹64 हजार की सहायता राशि भेजी जा रही है। इसके अलावा प्रत्येक नवदंपति को गृहस्थी शुरू करने के लिए करीब ₹21 हजार मूल्य का घरेलू सामान उपलब्ध कराया गया। बारात के स्वागत एवं आयोजन पर भी निर्धारित मद के तहत खर्च किया गया। योजना के तहत नवदंपतियों को साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, चुनरी, शर्ट-पैंट का कपड़ा, गमछा, स्टेनलेस स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, कड़ाही, वैनिटी किट, सीलिंग फैन, कूलर, प्रेस, डबल बेड चादर, गद्दे, तकिए, कंबल, चूड़ियां, कंगन, मिठाई और सूखे मेवे सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री प्रदान की गई।

प्रशासनिक तैयारियों के बीच संपन्न हुआ आयोजन

समारोह में जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, डीडीओ राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, संबंधित खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम: संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

और पढ़ें →
 संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में थानों की औचक जांच, लंबित विवेचनाओं पर सीओ सख्त: गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश

और पढ़ें →
गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की उद्घोषणा: डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

और पढ़ें →
 डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाणगंगा का पानी घटा, फिर भी बांधों पर निगरानी के निर्देश: डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित क...

और पढ़ें →
 डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित करने को कहा