TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में शादी समारोह में कार का शीशा तोड़कर हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा: एक आरोपी और दो बाल अपचारी पकड़े गए, भैंसहवा गांव में हुई थी चोरी की वारदात

एक आरोपी और दो बाल अपचारी पकड़े गए, भैंसहवा गांव में हुई थी चोरी की वारदात

सिद्धार्थनगर जिले की मिश्रौलिया पुलिस ने भैंसहवा गांव में शादी समारोह के दौरान कार का शीशा तोड़कर नकदी और जेवर चोरी करने की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का कुछ सामान और नकदी भी बरामद की गई है।

शादी में आए रिश्तेदार की कार को बनाया था निशाना

थानाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र के भैंसहवा गांव निवासी लवकुश राजभर की बहन करिश्मा की शादी 28 जून की रात थी। समारोह में शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार नीरज पुत्र रामसहाय अपनी पत्नी के साथ होंडा वर्ना कार से पहुंचे थे। कार में रखे पर्स में पांच हजार रुपये नकद, सोने का कान का झाला, सोने का मांग टीका, एक जोड़ी चांदी की पायल और दो जोड़ी चांदी के बिछुआ रखे हुए थे। रात करीब 11:30 बजे कुछ युवकों ने कार का शीशा तोड़कर पर्स चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए।

तहरीर के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अगले दिन लवकुश राजभर की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मधवापुर बंधे के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने जांच के दौरान मंगलवार को मधवापुर बंधे के पास से आरोपी अहमद उर्फ मद्दा पुत्र असलम निवासी भैंसहवा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गए सामान में एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी बिछुआ और 3300 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल दो अन्य बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। उनके संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम को मिली सफलता

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल तेजप्रकाश मौर्य, कांस्टेबल कुलभास्कर वर्मा, आरक्षी रोहित नंदन और विकास पांडेय शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम: संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

और पढ़ें →
 संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में थानों की औचक जांच, लंबित विवेचनाओं पर सीओ सख्त: गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश

और पढ़ें →
गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की उद्घोषणा: डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

और पढ़ें →
 डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाणगंगा का पानी घटा, फिर भी बांधों पर निगरानी के निर्देश: डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित क...

और पढ़ें →
 डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित करने को कहा