TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार: दोपेड़वा तिराहे के पास से पुलिस ने दबोचा, दुष्कर्म की पुष्टि के बाद भेजा गया जेल

 दोपेड़वा तिराहे के पास से पुलिस ने दबोचा, दुष्कर्म की पुष्टि के बाद भेजा गया जेल

सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को दोपेड़वा तिराहे के पास से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

23 जून की रात घर से लापता हुई थी किशोरी

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी 23 जून की रात अचानक घर से लापता हो गई थी। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रेहकटवा गांव निवासी अमित कुमार उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत में यह भी बताया गया कि घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद भी गायब हैं।

पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा

तहरीर के आधार पर त्रिलोकपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 और 137(2) के साथ 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की विवेचना के दौरान किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2) भी बढ़ा दी।

पुलिस टीम को मिली सफलता

थानाध्यक्ष हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दोपेड़वा तिराहे के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में बिस्कोहर चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही, कांस्टेबल अजय यादव और राहुल यादव शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम: संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

और पढ़ें →
 संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में थानों की औचक जांच, लंबित विवेचनाओं पर सीओ सख्त: गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश

और पढ़ें →
गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की उद्घोषणा: डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

और पढ़ें →
 डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाणगंगा का पानी घटा, फिर भी बांधों पर निगरानी के निर्देश: डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित क...

और पढ़ें →
 डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित करने को कहा