TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

डुमरियागंज-बांसी मार्ग पर झाड़ियां बनीं हादसे का खतरा: मोड़ों पर सामने से नहीं दिखते वाहन, बिजली तारों तक पहुंचीं डालियां

मोड़ों पर सामने से नहीं दिखते वाहन, बिजली तारों तक पहुंचीं डालियां

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज-बांसी मुख्य मार्ग और इससे जुड़े नौवागांव-बिलवट, बड़हरा और जिमड़ी समेत कई संपर्क मार्गों पर सड़क किनारे उगी झाड़ियां वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। झाड़ियां इतनी फैल गई हैं कि कई जगह सड़क के मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहन समय पर दिखाई नहीं देते। इससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।

मोड़ों पर विजिबिलिटी हो रही कम

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे झाड़ियों के बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी मोड़ वाले स्थानों पर होती है। सामने से आ रहे वाहन का पता देर से चलने के कारण चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। ऐसे में आमने-सामने टक्कर की आशंका बनी रहती है। कई स्थानों पर झाड़ियों से अचानक जानवर या राहगीर निकल आते हैं। चालक को संभलने का मौका नहीं मिल पाता। खासकर रात और बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। सड़क किनारे बढ़ी वनस्पति के कारण वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक चौड़ाई का अंदाजा लगाने में भी परेशानी होती है।

बरसात में तेजी से बढ़ती हैं झाड़ियां

स्थानीय निवासी अमरनाथ सिंह, अजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार मौर्य, रोहित अग्रहरी और महबूब ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई लंबे समय से नहीं हुई है। बरसात के मौसम में झाड़ियां तेजी से बढ़ जाती हैं और कुछ ही समय में सड़क की तरफ फैलने लगती हैं। लोगों का कहना है कि झाड़ियों की कटाई का जिम्मा वन विभाग का है, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने से समस्या बनी हुई है।

संपर्क मार्ग से मुख्य सड़क पर निकलना मुश्किल

बिलवट निवासी राजू तिवारी ने बताया कि संपर्क मार्ग से मुख्य सड़क पर पहुंचते समय दोनों तरफ की झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन का पता देर से चलता है। ऐसे में मुख्य सड़क पर चढ़ते समय दुर्घटना का डर बना रहता है। उन्होंने सड़क किनारे झाड़ियों की नियमित कटाई कराने की मांग की है।

बिजली तारों तक पहुंचीं पेड़ों की डालियां

सड़क किनारे झाड़ियों के अलावा कुछ स्थानों पर वन विभाग की ओर से लगाए गए पेड़ों की डालियां भी बिजली के तारों तक पहुंच गई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के दौरान पेड़ों और बिजली तारों के संपर्क में आने से कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है।

विभाग ने सफाई का दिया भरोसा

इस संबंध में वन विभाग के डिप्टी रेंजर से बात की गई। उन्होंने बताया कि मौके का निरीक्षण कर सड़क किनारे फैली झाड़ियों को साफ कराया जाएगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि विभाग जल्द कटाई कराकर मार्ग को सुरक्षित बनाएगा, ताकि वाहन चालकों को मोड़ों पर स्पष्ट दृश्य मिल सके और दुर्घटनाओं का खतरा कम हो।

संबंधित खबरें

अन्य 📍 Itwa

भनवापुर में 14 बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व मंत्री: तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश

और पढ़ें →
तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश
अन्य 📍 Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे कपिलवस्तु विधायक: फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा

और पढ़ें →
 फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा
अन्य 📍 Siddharthnagar

शोहरतगढ़ के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डॉ. नादिर सलाम: ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग

और पढ़ें →
ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग
अन्य 📍 इटवा/ एम. अंसारी

सिद्धार्थनगर में उमरा के लिए रवाना हुआ दंपती, गांव में खुशी का माहौल: तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे

और पढ़ें →
 तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे