TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

डुमरियागंज में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज: चार गांवों में कार्यकर्ता संग पहुंचे उपेंद्र प्रताप सिंह, योजनाओं का बखान और ग्रामीणों से सुनी समस्याएं

 चार गांवों में कार्यकर्ता संग पहुंचे उपेंद्र प्रताप सिंह, योजनाओं का बखान और ग्रामीणों से सुनी समस्याएं

सिद्धार्थनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज में भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने कंचनपुर, केवटली (खखरगड्डी), पिरैला सुल्तान और ढबुआ गांवों में पहुंचकर सम्मानित नागरिकों, वरिष्ठजनों और ग्रामीणों से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने लोगों का कुशलक्षेम जाना और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और लोकहितकारी नीतियों को लेकर संवाद किया।

कंचनपुर में ग्रामीणों से सीधा संवाद

ग्राम कंचनपुर में उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अमित कुमार मौर्य और गिरीश चंद्र विश्वकर्मा समेत कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की गई। कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठजनों से आशीर्वाद और मार्गदर्शन भी लिया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भवानीगंज शेष राज चौधरी, अनिल शर्मा, दुर्गेश मिश्रा, विनय कुमार श्रीवास्तव, राहुल कुमार त्रिलोकचंदी, ग्राम प्रधान बयारा जगदेव जायसवाल, मनीष जायसवाल, जगमोहन जायसवाल, दुखरन, अंगद प्रसाद, अमित कुमार मौर्य, लालमन प्रजापति, गिरीश चंद्र विश्वकर्मा और लड्डन यादव सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

केवटली में वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद

ग्राम केवटली (खखरगड्डी) में शिव पूजन वर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों और वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ वरिष्ठजनों से स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान राधे श्याम प्रधान, वंश गोपाल श्रीवास्तव, राम पाल श्रीवास्तव, अशोक गौड़ और रामदीन वर्मा समेत क्षेत्रीय नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पिरैला सुल्तान और ढबुआ में भी पहुंची टीम

पिरैला सुल्तान में कार्यकर्ताओं ने सचिन श्रीवास्तव से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान तुलसीराम वर्मा और विजय बहादुर लाल श्रीवास्तव समेत क्षेत्र के नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं ढबुआ में राम नेवास चौधरी के नेतृत्व में सम्मानित नागरिकों और वरिष्ठजनों से संपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद वर्मा, अनिल कुमार चौधरी, सूर्य वली, लवकुश चौधरी, सूरज वर्मा और विनोद वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

जनता से सीधा संवाद ही अभियान का उद्देश्य

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना है। अभियान के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव और जनहित से जुड़े मुद्दे भी सुने गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्रवासियों से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

संबंधित खबरें

पॉलिटिकल 📍 Itwa, Siddharthnagar

बिस्कोहर में सेवा संकल्प अभियान : 5 पीएम आवास लाभार्थियों को मिली घर की चाबी, पात्रों को आयुष्मान कार्ड भी बांटे

और पढ़ें →
 5 पीएम आवास लाभार्थियों को मिली घर की चाबी, पात्रों को आयुष्मान कार्ड भी बांटे
पॉलिटिकल 📍 डुमरियागंज / अनिल सिंह

दीनदयाल जयंती पर एकात्म मानववाद की चर्चा: डुमरियागंज के बहेरिया में जुटे लोग, दिलीप पांडेय बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक

और पढ़ें →
 डुमरियागंज के बहेरिया में जुटे लोग, दिलीप पांडेय बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक
पॉलिटिकल 📍 इटवा/ एम. अंसारी

इटवा में सपा के सेक्टर व सह सेक्टर प्रभारियों की हुई बैठक: बूथ मजबूत करने में पर दिया गया जोर, नेता प्रतिपक्ष बोले- बूथ तक पहुंचकर जनता से लगातार संप...

और पढ़ें →
बूथ मजबूत करने में पर दिया गया जोर, नेता प्रतिपक्ष बोले- बूथ तक पहुंचकर जनता से लगातार संपर्क करें कार्यकर्ता
पॉलिटिकल 📍 डुमरियागंज/अनिल सिंह

सिद्धार्थनगर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम बना जनसंपर्क का मंच: भाजपा नेता उपेंद्र प्रताप सिंह ने बांटे छाते, बोले- 'सेवा ही संगठन की पहचान'

और पढ़ें →
भाजपा नेता उपेंद्र प्रताप सिंह ने बांटे छाते, बोले- 'सेवा ही संगठन की पहचान'