TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में 2027 की तैयारी अभी से: डुमरियागंज में खटिया बतकही से पूर्व विधायक ने भरी चुनावी हुंकार, हिंदू एकजुटता पर दिया जोर

डुमरियागंज में खटिया बतकही से पूर्व विधायक ने भरी चुनावी हुंकार, हिंदू एकजुटता पर दिया जोर

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की आहट के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। शुक्रवार को मिठवल ब्लॉक के अय्यर गांव में कर्मयोगी परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्खटिया बतकहीश् कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी एवं डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सामाजिक एकजुटता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

सामाजिक एकता के साथ संगठन पर फोकस

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकता और सामाजिक समरसता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू समाज जातीय आधार पर बंटा रहेगा तो भविष्य में उसके हित प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने सभी वर्गों से एकजुट होकर सामाजिक समरसता को मजबूत करने की अपील की।

2027 चुनाव का भी किया जिक्र

अपने संबोधन में पूर्व विधायक ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। साथ ही कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संपर्क बढ़ाने और जनसरोकारों से जुड़े रहने की बात कही।

मुख्य अतिथियों का किया गया स्वागत

कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता दीपेंद्र विक्रम सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का फूल-माला और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र राव ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी दीपेंद्र विक्रम सिंह ने संभाली।

सरकारी योजनाओं पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और पात्र लोगों तक इनका लाभ पहुंचाने की अपील की।

एकजुटता का दिया संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह ने कहा कि समाज और देश के विकास के लिए सामाजिक एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने लोगों से जागरूक होकर अपने विवेक के आधार पर निर्णय लेने की अपील की।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

खटिया बतकही कार्यक्रम में रणजीत सिंह, राजेश सिंह (प्रधान), रामसागर चौधरी (प्रधान), भाजपा मंडल अध्यक्ष मिठवल सरवन चौधरी, सुनील चौरसिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लव कुश ओझा, नीरज मणि त्रिपाठी, चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, विश्वनाथ, प्रेम गुप्ता, महेश मिश्रा, गोपाल त्रिपाठी, पिंकू सिंह, मन्नी बाबा, आकाश सिंह, संजय सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, रमेश धर द्विवेदी, सूरज शुक्ला, बबलू मिश्रा, हरिकेश सिंह, संभा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

पॉलिटिकल 📍 Itwa, Siddharthnagar

बिस्कोहर में सेवा संकल्प अभियान : 5 पीएम आवास लाभार्थियों को मिली घर की चाबी, पात्रों को आयुष्मान कार्ड भी बांटे

और पढ़ें →
 5 पीएम आवास लाभार्थियों को मिली घर की चाबी, पात्रों को आयुष्मान कार्ड भी बांटे
पॉलिटिकल 📍 डुमरियागंज / अनिल सिंह

दीनदयाल जयंती पर एकात्म मानववाद की चर्चा: डुमरियागंज के बहेरिया में जुटे लोग, दिलीप पांडेय बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक

और पढ़ें →
 डुमरियागंज के बहेरिया में जुटे लोग, दिलीप पांडेय बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक
पॉलिटिकल 📍 डुमरियागंज

डुमरियागंज में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज: चार गांवों में कार्यकर्ता संग पहुंचे उपेंद्र प्रताप सिंह, योजनाओं का बखान और ग्रामीणों से...

और पढ़ें →
 चार गांवों में कार्यकर्ता संग पहुंचे उपेंद्र प्रताप सिंह, योजनाओं का बखान और ग्रामीणों से सुनी समस्याएं
पॉलिटिकल 📍 इटवा/ एम. अंसारी

इटवा में सपा के सेक्टर व सह सेक्टर प्रभारियों की हुई बैठक: बूथ मजबूत करने में पर दिया गया जोर, नेता प्रतिपक्ष बोले- बूथ तक पहुंचकर जनता से लगातार संप...

और पढ़ें →
बूथ मजबूत करने में पर दिया गया जोर, नेता प्रतिपक्ष बोले- बूथ तक पहुंचकर जनता से लगातार संपर्क करें कार्यकर्ता