TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

हैनिमैन की पुण्यतिथि पर इटवा में श्रद्धांजलि सभा: चिकित्सकों ने होम्योपैथी के बढ़ते महत्व पर किया मंथन, शर्मा होम्योपैथिक चिकित्सालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

चिकित्सकों ने होम्योपैथी के बढ़ते महत्व पर किया मंथन, शर्मा होम्योपैथिक चिकित्सालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा स्थित शर्मा होम्योपैथिक चिकित्सालय एंड रिसर्च सेंटर में गुरुवार को होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल फ्रेडरिक क्रिश्चियन हैनिमैन की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर चिकित्सकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता, विस्तार और वर्तमान समय में इसकी भूमिका पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई होम्योपैथिक चिकित्सक एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए।

होम्योपैथी की बढ़ती स्वीकार्यता पर चर्चा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के चीफ होम्योपैथिक कंसल्टेंट डॉ. भास्कर शर्मा ने कहा कि डॉ. हैनिमैन ने होम्योपैथी को एक व्यवस्थित चिकित्सा पद्धति के रूप में विकसित किया, जिसके सिद्धांत आज भी चिकित्सा जगत का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक देशों में होम्योपैथी को मान्यता प्राप्त है और भारत में भी इसकी स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कम लागत में उपचार उपलब्ध होने के कारण बड़ी संख्या में मरीज इस चिकित्सा पद्धति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। विभिन्न रोगों के उपचार में भी होम्योपैथी का उपयोग बढ़ा है, जिससे इसकी लोकप्रियता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

सेवा भावना से उपचार का दिया संदेश

डॉ. भास्कर शर्मा ने चिकित्सकों से मरीजों के प्रति संवेदनशील और सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में होम्योपैथी को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसके बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए चिकित्सा सेवा में नैतिक मूल्यों और रोगी हित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

कई चिकित्सक रहे मौजूद

पुण्यतिथि कार्यक्रम में डॉ. चंद्रशेखर वर्मा, डॉ. महेंद्र शुक्ला, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. अजीत, डॉ. दिनेश कुमार मौर्य, देवी प्रसाद मौर्य, संतोष कुमार, महेश कुमार सहित अन्य चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन डॉ. हैनिमैन के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।

संबंधित खबरें

अन्य 📍 Itwa

भनवापुर में 14 बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व मंत्री: तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश

और पढ़ें →
तेनुई से बामदेई तक ग्रामीणों का दर्द सुना, नाव और फसल मुआवजे के निर्देश
अन्य 📍 Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे कपिलवस्तु विधायक: फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा

और पढ़ें →
 फसल नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा
अन्य 📍 Siddharthnagar

शोहरतगढ़ के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डॉ. नादिर सलाम: ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग

और पढ़ें →
ग्रामीणों से जाना हाल, बिजली-खाद्य सामग्री और फसल मुआवजे की उठाई मांग
अन्य 📍 इटवा/ एम. अंसारी

सिद्धार्थनगर में उमरा के लिए रवाना हुआ दंपती, गांव में खुशी का माहौल: तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे

और पढ़ें →
 तुरकौलिया तिवारी में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मक्का-मदीना में अमन की दुआ करेंगे