सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बढ़या गांव में शनिवार रात भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित अभियान मोदी सरकार के 12 साल – विकास के, विश्वास के और जनकल्याण के तहत प्रगति पथ यात्रा चौपाल और रात्रिभोज के साथ विश्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जनभागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसुविधाओं के क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। चौपाल में स्थानीय लोगों ने भी अपने विचार रखे और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा नेता हरिशंकर सिंह, खुनियाँव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेन्द्र दूबे, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, संजय पाल सिंह, श्री कृष्ण पाल सिंह, मंडल महामंत्री शिवा गौतम, सुनील पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, गंगा सिंह, नवल किशोर सिंह, विजय प्रताप सिंह, शत्रुंजय सिंह, हकीमुल्लाह चौधरी, सुधीर पाठक, जनार्दन तिवारी, अयसराम गुप्ता, राघवेंद्र गिरि, हरीश कृष्ण पाण्डेय, आनंद शुक्ला सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।