TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

बेतनार मुस्तहकम कांड में गिरी गाज : चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर,चार और आरोपी गिरफ्तार

चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर,चार और आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर जिले त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेतनार मुस्तहकम गांव में भूमि विवाद और शिवलिंग से कथित छेड़छाड़ के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होने बिजौरा चौकी इंचार्ज दिनेश चन्द्र मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं पुलिस ने सोमवार को चार और आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मामले में अब तक पांच आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

क्या था पूरा मामला

बेतनार मुस्तहकम गांव निवासी विजय पाल की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 19 जून को जुमे की नमाज के बाद गांव के ही समुदाय विशेष के कुछ लोग उनकी भूमि पर पहुंचे और वहां रखा भूसा मंडिला तथा टीनशेड हटाने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विजय पाल की मां मैना देवी ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने भूसा मंडिला को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही पास में स्थापित शिवलिंग के साथ भी आपत्तिजनक हरकत की। घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन आरोपित फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने रविवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।

पूर्व मंत्री ने दिया था भरोसा

इस बीच रविवार को पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बेतनार मुस्तहकम गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और विवादित भूमि की पैमाइश कराए जाने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सोमवार को पुलिस ने बेतनार मुस्तहकम निवासी आरोपित सिराजुद्दीन, शाकिर खान, रेहान अहमद और मसीउद्दीन को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले में थानाध्यक्ष हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि मामले में चार और आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है तथा शेष आरोपितों की तलाश जारी है।

.......

बिजौरा चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। यह कार्रवाई एसपी स्तर से की गई है। बेतनार मुस्तहकम प्रकरण की हर पहलू से जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी, डुमरियागंज

संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Siddharthnagar

नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम: संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

और पढ़ें →
 संगलदीप-बैरवानानकार में ग्रामीणों से जाना हाल, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में थानों की औचक जांच, लंबित विवेचनाओं पर सीओ सख्त: गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश

और पढ़ें →
गोल्हौरा में मालखाना-हेल्पडेस्क का निरीक्षण, मिश्रौलिया में विवेचकों को दिए निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में गैंगस्टर आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की उद्घोषणा: डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

और पढ़ें →
 डुगडुगी पिटवाकर गांव में कराया ऐलान, 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बाणगंगा का पानी घटा, फिर भी बांधों पर निगरानी के निर्देश: डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित क...

और पढ़ें →
 डीएम ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, गर्भवती महिलाओं को पहले सुरक्षित करने को कहा