TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में टॉफी का लालच देकर चाचा ने 6 साल की मासूम से की दरिंदगी: भाई की आवाज सुनते ही छोड़कर भागा आरोपी, केस दर्ज

 भाई की आवाज सुनते ही छोड़कर भागा आरोपी, केस दर्ज

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्ते में चाचा लगने वाले एक युवक पर छह वर्षीय मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता का इलाज माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर में चल रहा है।

घर में अकेली थी मासूम, खेत में गए थे परिजन

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बच्ची के परिजन धान की रोपाई के लिए खेत में गए हुए थे। घर पर छह वर्षीय बच्ची और उसका भाई मौजूद थे। भाई एक कमरे में मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान रिश्ते में चाचा लगने वाला 28 वर्षीय युवक मासूम को टॉफी दिलाने का लालच देकर घर की छत पर ले गया।

चीख सुनकर पहुंचा भाई, आरोपी भाग निकला

आरोप है कि छत पर युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मासूम की चीख-पुकार सुनकर उसका भाई कमरे से बाहर निकला और छत पर पहुंच गया। भाई को देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची की गंभीर हालत देखकर भाई ने तत्काल खेत में मौजूद परिजनों को सूचना दी।

पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा, केस दर्ज

सूचना मिलने पर परिजन घर पहुंचे और बच्ची की हालत देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को परिजनों के साथ पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक बोले, आरोपी की तलाश जारी

त्रिलोकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।