TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर में चाय पी रहे युवक पर पीछे से चाकू से हमला: बढ़नी बस स्टॉप तिराहे पर वारदात से दहशत, पुरानी रंजिश में सिर पर किया वार

बढ़नी बस स्टॉप तिराहे पर वारदात से दहशत, पुरानी रंजिश में सिर पर किया वार

सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ कोतवाली क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में रविवार शाम पुरानी रंजिश खूनी हमले में बदल गई। बस स्टॉप तिराहे पर चाय पी रहे एक युवक पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

चाय पीते समय पीछे से किया हमला

जानकारी के अनुसार बढ़नी कस्बे के वार्ड नंबर-1 बस स्टॉप निवासी जियाउर्रहमान पुत्र सलीमुद्दीन रविवार शाम करीब छह बजे बस स्टॉप तिराहे पर स्थित एक मिष्ठान भंडार में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान सेवरा गांव निवासी उस्मान वहां पहुंचा और कथित तौर पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार सिर पर लगने से जियाउर्रहमान गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर में गहरी चोट और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण हालत गंभीर देखते हुए उन्हें माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

चार दिन पहले मिली थी धमकी, परिजनों का आरोप

घायल के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने चार दिन पहले भी जियाउर्रहमान को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद घायल के भाई अताउर्रहमान ने ढेबरुआ कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस पहलू को भी जांच का हिस्सा बना रही है।

व्यस्त बाजार में वारदात से फैली दहशत

रविवार शाम व्यस्त बस स्टॉप तिराहे पर हुई इस घटना से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों में दहशत फैल गई। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। घटना के बाद कुछ देर तक क्षेत्र में तनाव का माहौल भी बना रहा।

मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में दबिश

ढेबरुआ कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

क्राइम (अन्य) 📍 इटवा सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में पेट्रोल भराने को लेकर विवाद: पेट्रोल पंप कर्मचारी ने मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप, इटवा के बयारी पेट्रोल प...

और पढ़ें →
 पेट्रोल पंप कर्मचारी ने मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप, इटवा के बयारी पेट्रोल पंप की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच
क्राइम (अन्य) 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल: गनवरिय पश्चिम प्राथमिक विद्यालय से सिलेंडर, अनाज और शिक्षण सामग्री चोरी, जांच में जुटी पुल...

और पढ़ें →
गनवरिय पश्चिम प्राथमिक विद्यालय से सिलेंडर, अनाज और शिक्षण सामग्री चोरी, जांच में जुटी पुलिस