सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
👤
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य

सिद्धार्थनगर के CATC-156 शिविर में पहुंचे ग्रुप कमांडर: बोले- एनसीसी युवाओं में नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत

बोले- एनसीसी युवाओं में नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत

सिद्धार्थनगर के करौदा मसीना में 46 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-156) का मंगलवार को ग्रुप कमांडर ने निरीक्षण किया। शिविर पहुंचने पर एनसीसी कैडेटों ने सैन्य परंपरा के अनुरूप उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के कैडेटों द्वारा तैयार किए गए फ्लैग एरिया का निरीक्षण किया और उसकी थीम तथा उद्देश्य की जानकारी ली। ग्रुप कमांडर ने फ्लैग एरिया की रचनात्मकता और कैडेटों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को प्रेरणादायी बताया।

अनुशासन और नेतृत्व पर दिया जोर

कैडेटों को संबोधित करते हुए ग्रुप कमांडर ने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का मंच नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेटों से जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण युवाओं को राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ता है और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है।

सरकारी सेवाओं में अवसरों की दी जानकारी

ग्रुप कमांडर ने एनसीसी के ‘सी’ प्रमाण-पत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय सशस्त्र बलों, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस और विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकारी सेवाओं में मिलने वाली विशेष वरीयताओं की जानकारी दी। उन्होंने कैडेटों से एनसीसी के प्रशिक्षण और उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

प्रतियोगिताओं और सम्मान समारोह का आयोजन

शिविर के दौरान दिन की शुरुआत प्रातःकालीन शारीरिक प्रशिक्षण से हुई। इसके बाद नेतृत्व विकास, व्यक्तित्व निर्माण, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर केंद्रीय व्याख्यान आयोजित किए गए। एनसीसी एलुमनाई मीट में पूर्व कैडेटों ने अपने अनुभव साझा कर वर्तमान कैडेटों को अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम का संदेश दिया। वहीं सम्मान समारोह में पात्र कैडेटों को एनसीसी के ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया गया। सायंकाल आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में कैडेटों ने समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखे। ग्रुप कमांडर के निरीक्षण और मार्गदर्शन से शिविर में नई ऊर्जा का संचार हुआ और कैडेटों का उत्साह बढ़ा। शिविर का संचालन कमांडिंग ऑफिसर मेजर रितु राज सिंह, एसएम मनोज कुमार, ट्रेनिंग जेसीओ जनरल सिंह, जेसीओ प्रहलाद सिंह, जेसीओ परिमल सिंह, मेजर जगदीश यादव, मेजर मुकेश कुमार, लेफ्टिनेंट प्रगेश नाथ त्रिपाठी, सेकंड ऑफिसर सतीश कुमार सिंह, महेंद्र मौर्य, मुकेश पांडे और पीआई स्टाफ की देखरेख में किया जा रहा है।

📰 संबंधित खबरें

4 जुलाई को जारी होगी प्रारंभिक सूची, 15 तक मांगे गए सुझाव, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

4 जुलाई को जारी होगी प्रारंभिक सूची, 15 तक मांगे गए सुझाव, राजनीतिक दलों के प्रत...

और पढ़ें →
 हर केंद्र पर सीसीटीवी, जैमर और कड़ी सुरक्षा के निर्देश, कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

हर केंद्र पर सीसीटीवी, जैमर और कड़ी सुरक्षा के निर्देश, कलेक्ट्रेट सभागार में ह...

और पढ़ें →
 डीएम-एसपी ने जयकिसान इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, सीसीटीवी और बिजली व्यवस्था परखी, सकतपुर सनई स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचे अधिकारी
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

डीएम-एसपी ने जयकिसान इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, सीसीटीवी और बि...

और पढ़ें →
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दोपेड़वा तिराहे से दबोचा गया,  23 जून से लापता थी किशोरी
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा सिद्धार्थनगर

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दोपेड़वा तिरा...

और पढ़ें →