TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

सिद्धार्थनगर के 28 स्कूलों में बेटियों को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण: ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों से मांगे आवेदन, महिला उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता

 ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों से मांगे आवेदन, महिला उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता

सिद्धार्थनगर जिले के 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को अब जूडो, कराटे और ताइक्वांडो जैसी मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय ने इच्छुक प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में आवश्यक निर्णय लिए गए।

तीन माह तक चलेगा प्रशिक्षण

राज्य परियोजना निदेशक, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के निर्देश पर संचालित इस योजना के तहत चयनित 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तीन माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में छात्राओं को प्रतिदिन 40 मिनट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान जूडो, ताइक्वांडो, कराटे सहित अन्य मार्शल आर्ट के माध्यम से छात्राओं में आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और जीवन कौशल विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा।

15 हजार रुपये तक मिलेगा मानदेय

प्रशिक्षकों को तीन माह की अवधि के लिए अधिकतम 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 14 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक निर्धारित आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों के साथ डीआईओएस कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

22 जुलाई को होगा साक्षात्कार

प्रशिक्षकों का चयन 22 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय समिति अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर अंतिम चयन करेगी।

ब्लैक बेल्ट अनिवार्य, महिलाओं को वरीयता

चयन के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य होगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में प्रशिक्षण देने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर दिया गया है। चयन प्रक्रिया में महिला प्रशिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि छात्राओं को सहज और प्रभावी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।

मूल प्रमाणपत्र साथ लाना होगा

जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि साक्षात्कार के दौरान सभी अभ्यर्थियों को अपने प्रशिक्षण, शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां तथा उनकी प्रमाणित छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए सक्षम बनाना और विद्यालय स्तर पर आत्मरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देना है।



संबंधित खबरें

एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 इटवा

सिद्धार्थनगर में नाबालिग से दुष्कर्म पर सख्त फैसला: आरोपी को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार का जुर्माना

और पढ़ें →
आरोपी को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार का जुर्माना
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा: रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तारी, POCSO एक्ट में भेजा गया न्यायालय

और पढ़ें →
रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तारी, POCSO एक्ट में भेजा गया न्यायालय
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने दबिश देकर दबोचा, POCSO एक्ट में भेजा न्यायालय

और पढ़ें →
 पुलिस ने दबिश देकर दबोचा, POCSO एक्ट में भेजा न्यायालय
एडमिनिस्ट्रेटिव 📍 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में सीमा से पर्यावरण तक SSB का संदेश: 43वीं वाहिनी ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, जवानों संग ग्रामीणों ने लगाए पौधे

और पढ़ें →
43वीं वाहिनी ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, जवानों संग ग्रामीणों ने लगाए पौधे