TaraiTimes
सिद्धार्थनगर का अपना समाचार संसार
होम एडमिनिस्ट्रेटिव कंर्टोवर्सी कॉरपोरेट एक्सीडेंट करप्शन डोमेस्टिक वाइलेंस मर्डर रेड रेप रॉबरी सुसाइड क्राइम (अन्य) एजुकेशन हेल्थ अपडेट मोटिवेशनल नेचुरल क्लेमिटी पॉलिटिकल प्रोटेस्ट रिलीजन सोशल वेलफेयर स्टार्टअप ट्रैवेल अन्य
🔐 स्टाफ लॉगिन

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: बिना ब्याज मिलेगा ₹5 लाख तक का लोन, सिद्धार्थनगर को मिला 1800 लाभार्थियों का लक्ष्य

बिना ब्याज मिलेगा ₹5 लाख तक का लोन, सिद्धार्थनगर को मिला 1800 लाभार्थियों का लक्ष्य

सिद्धार्थनगर में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को उद्यमी बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत उद्योग और सेवा क्षेत्र में नया कारोबार शुरू करने वाले युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सिद्धार्थनगर जनपद को 1800 लाभार्थियों का लक्ष्य मिला है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने पात्र युवाओं से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

10 लाख नई इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य

योजना का उद्देश्य प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को गति देना, नए उद्योगों को बढ़ावा देना और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करना है। सरकार ने मिशन मोड में अगले 10 वर्षों के दौरान प्रदेश में 10 लाख नई सूक्ष्म इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत हर वर्ष एक लाख नई इकाइयों की स्थापना की जाएगी।

5 लाख तक ब्याजमुक्त ऋण, 10% अतिरिक्त अनुदान

योजना के तहत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र की अधिकतम 5 लाख रुपये लागत वाली परियोजनाओं पर चार वर्ष तक ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा। इसके साथ ही परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अतिरिक्त मार्जिन मनी अनुदान भी लाभार्थियों को मिलेगा। इससे युवाओं को बिना ब्याज के अपना कारोबार शुरू करने में बड़ी आर्थिक सहायता मिलेगी।

कौन कर सकता है आवेदन

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है। आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम आठवीं पास होना आवश्यक है। आवेदक सरकार की मान्यता प्राप्त कौशल विकास योजनाओं का लाभार्थी हो या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल संबंधी सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त की हो। यदि प्रशिक्षण प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं है तो ऋण वितरण के तीन माह के भीतर उसे पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

ये दस्तावेज होंगे जरूरी

आवेदन के लिए आधार कार्ड (आधार से मोबाइल लिंक), फोटो, हस्ताक्षर, आयु एवं शैक्षिक प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, जाति प्रमाणपत्र (जहां लागू हो), स्वप्रमाणित शपथ पत्र, परियोजना रिपोर्ट और विक्रेता का कोटेशन सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

ऑनलाइन आवेदन शुरू, उद्योग विभाग से करें संपर्क

जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने बताया कि इच्छुक युवा एमएसएमई विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, सिद्धार्थनगर से संपर्क किया जा सकता है। योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनाना है।

संबंधित खबरें

अन्य 📍 Itwa, Siddharthnagar

मृत्युभोज नहीं, श्रद्धांजलि ही पर्याप्त: इटवा के खैराखास में उठी कुरीति के खिलाफ आवाज, लोगों ने सामूहिक शपथ लेकर किया बहिष्कार

और पढ़ें →
 इटवा के खैराखास में उठी कुरीति के खिलाफ आवाज, लोगों ने सामूहिक शपथ लेकर किया बहिष्कार
अन्य 📍 Itwa, Siddharthnagar

हर खेत की मेड़ पर एक पेड़' का मंत्र: सिद्धार्थनगर में KVK के वैज्ञानिकों ने बताया आय बढ़ाने का फॉर्मूला, किसानों को बांटे 300 स...

और पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में KVK के वैज्ञानिकों ने बताया आय बढ़ाने का फॉर्मूला, किसानों को बांटे 300 से ज्यादा पौधे
अन्य 📍 सिद्धार्थनगर

बादल रोज आते हैं, बरसते नहीं: सिद्धार्थनगर में उमस ने बढ़ाई बेचैनी, धान रोप रहे किसानों की चिंता गहराई

और पढ़ें →
 सिद्धार्थनगर में उमस ने बढ़ाई बेचैनी, धान रोप रहे किसानों की चिंता गहराई
अन्य 📍 Itwa, Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर....स्टैंड पंखे में उतरा करंट बना काल: ननिहाल आई 4 साल की मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

और पढ़ें →
 ननिहाल आई 4 साल की मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम